'जॉन विक' फिल्म फ्रैंचाइज़ी की कुछ ऐसी बातें जो लोगों को इस फ्रैंचाइज़ी की फिल्में देखने के लिये आकर्षित करती है|

Cinematic Media
0


'जॉन विक' एक ऐसी 'फिल्म फ्रैंचाइज़ी' है, जिसके बारे में जितनी तारीफ़ की जाए उतनी कम है| क्योंकि इस फिल्म ने अपने चारों भागों में जितनी प्रसिद्धि हासिल की है| उतनी शायद ही 'हॉलीवुड' के किसी फिल्म फ्रैंचाइज़ी ने की होगी| जब इस फिल्म का पहला भाग आया था, तब इस फिल्म के निर्देशक को कोई भी नहीं जानता था| पर जब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जब जबरदस्त हिट हुई, तब लोगों को पता चला की इस फिल्म के निर्देशक 'द मैट्रिक्स' फिल्म फ्रैंचाइज़ी के तीनो भागों के 'स्टंट डबल' 'चैड स्टेहल्सकी' है| जो 'द मैट्रिक्स' में 'जॉन विक' फिल्म के ही मुख्य कलाकार 'कीआनु रीव्ज' के ही 'स्टंट डबल' थे| बाद में इस फिल्म के और भी भाग आए| वो सारे भाग भी बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लॉकबस्टर' रहे थे| ये फिल्म फ्रैंचाइज़ी के सफल होने के पीछे कुछ करण है, जो हम आपको बताएँगे|



1. फ्रैंचाइज़ी की निरंतरता  - सभी 'जॉन विक' फिल्मों के भागों में कई चीजें समान हैं, जिनमें से एक है 'जॉन विक' फिल्म फ्रेंचाइजी की निरंतरता| जिसमे हमें फिल्म की विजुअल डिजाईनने फिल्म को एक अलग पहचान दी है| इन सारी फिल्मों की डिज़ाइन पिछली 'जॉन विक' फिल्मों के साथ फिल्म की विजुअल निरंतरता बनाए रखता है, जिससे इसे श्रृंखला के हिस्से के रूप में तुरंत पहचाना जा सकता है और साथ ही लंबे समय से प्रशंसकों के लिए कुछ नया भी लाया जा सकता है।




2. एक्शन सीन्स का प्रभाव - फिल्म के सीन्स इतने प्रभावशाली है, जिसे लोग अपने जीवन में चाहकर भी नहीं भुला सकते | फिल्म में उन एक्शन सीन्स को इतने बारीकी से बनाया गया है, की लोग उन सभी एक्शन सीन्स की तुलना हर कोई आनेवाली एक्शन फिल्मों से करेंगे | जैसे की, बन्दुक की गोली का छेद, धुए के सुक्ष्म विवरण में गोली का प्रभाव या कवर आर्ट में एकीकृत टूटा हुआ कांच कारवाई और संघर्ष का सुझाव देता है | इन जैसे अनेक एक्शन सीन्स की गहराई इस पुरे फिल्म फ्रैंचाइज़ी में देखने को मिलती है |



3. फिल्म के पात्रों पर फोकस - फिल्म के हर भाग में जॉन विक के चरित्र और उसकी बूगीमैन बनने की यात्रा को इतने बेहतरीन रूप से दिखाया गया है, जिससे आप उस पात्र को भावनात्मक रूप से जुड़ जाते हो | और बात की जाए बाकी सारे पात्रों की तो उनकी भी जर्नी इतनी गहराई से दिखाई गई है, की फिल्म में आपको एक पात्र बिना वजह का फिल्म में डाला हुआ नहीं लगेगा | 


4. कलर स्कीम - चमकीले नियॉन-पॉप के साथ अक्सर गहरे और मौन रंगों का चयन एक ड्रामेटिक टोन सेट करता है | और फिल्म के गहन और रहस्यमय माहौल को दर्शाता है। अगर आपने जॉन विक के सभी ४ भाग देखे है | तो अपने नोटिस किया होगा की फिल्म के सभी ४ भागों में लाल, नीला और पीले रंग को सबसे ज्यादा दर्शया गया है | जो जॉन विक फिल्म के फ्रैंचाइज़ी की आज थीम और पहचान बन चुकी है | जिसकी वजह से एक्शन सीन्स और ड्रामा देखने में और ज्यादा मजा आता है |


5. काल्पनिक शैली (Style) - फ्रैंचाइज़ी की परिचित काल्पनिक शैली या स्टाइल का उपयोग ऐसा कीया गया है की आजकल हर किसी एक्शन फिल्म में हमें जॉन विक जैसी ही कोई काल्पनिक शैली दिखाई देती है | जैसे कि जॉन विक का 'सिग्नेचर ब्लैक सूट' और 'हाथ में बन्दुक या पिस्तौल,' प्रशंसकों को उस मुख्य पात्र के चरित्र और श्रृंखला के साथ तुरंत जोड़ने में मदद करता है।


6. रहस्य और साज़िश - फिल्म दिखाए गए रहस्य और साजिश बाकी सस्पेंस फिल्मों जैसे प्रदर्शित नहीं किए गए है, बल्कि उन फिल्मों से थोडा यूनिक और हटके, फिल्म मे रहस्य और साजिश दिखाए गए है | जैसे फिल्म का आर्ट डायरेक्शन अक्सर बहुत अधिक जानकारी दिए बिना मुख्य कथानक बिंदुओं या पात्रों का परिचय देती है और रहस्य और साज़िश की भावना पैदा करती है |


7. आकर्षक दृश्य (Visuals) - फिल्म में 'कीनू रीव्स' को 'जॉन विक' के रूप में एक गतिशील और गहन मुद्रा में दिखाया गया है, जो फिल्म की एक्शन से भरपूर प्रकृति को दर्शाता है। फिल्म के सीन्स बोल्ड और मनमोहक हैं, जो तुरंत ध्यान खींचते हैं। उपर से फिल्म एम् किआनु रीव्ज यानि जॉन विक का अभिनय फिल्म में एक अलग ही मौहोल बनता है |


8. स्टाइलिश डिजाईनफिल्म का डायरेक्शन और आर्ट डायरेक्शन उस स्टाइलिश सौंदर्य को बनाए रखता है, जिसके लिए 'जॉन विक' सीरीज़ जानी जाती है | जिसमें आधुनिक ग्राफिक डिज़ाइन तत्वों को एक किरकिरा, नोयर-जैसे अनुभव के साथ जोड़ा गया है। उसके बाद फिल्म के सिनेमेटोग्राफी से ले के उसके म्यूजिक तक फिल्म अपने निरंतर स्वाद को कायम रखती है |


9. फ्रैंचाइज़ी का प्रतिक - फिल्म में दिखाए गए 'हाई टेबल' या 'जॉन विक' यूनिवर्स के अन्य तत्वों से जुड़े प्रतीकों का समावेश, फिल्म के कथानक और विषयों की ओर इशारा करते है | जो फिल्म की कहानी के अर्थ और साज़िश की परतें जोड़ता है। फिल्म में किसी को भी मारने के लिए पैसों की जगह हाई टेबल के ख़ास बने हुए सिक्के देना या फिर किसी को मारने की सुपारी देने के लिए एक मार्कर देना, इन सभी प्रतीकों को फिल्म में बहुत अच्छे से लिखा गया है |


10. बैकग्राउंड स्कोर -
अगर आपने इस फिल्म के हर एक भाग को देखा है, तो अपने इसके बैकग्राउंड स्कोर को जरुर सुना होगा | इस फिल्म के सारे भोगों में हमें फिल्म का एक यूनिक बैकग्राउंड स्कोर सुनने को मिलता है | खासकर जब फिल्म में कोई एक्शन सीन चल रहा हो, तो इसके यूनिक से बैकग्राउंड स्कोर के साथ फिल्म के एक्शन सीन्स देखने में काफी ज्यादा मजा आता है और आपको गूसबम्प्स भी आने लगते है | उपर से फिल का बैकग्राउंड स्कोर फिल्म देखते समय आपको थोडा सा भी बोर नहीं करवाता और कानों को सुकून देने का काम करता है |


11. टाइपोग्राफी - जॉन विक फिल्म के सभी ४ भागों का नाम एक बोल्ड, आधुनिक फ़ॉन्ट में प्रदर्शित किया गया है | जो बैकग्राउंड के खिलाफ खड़ा है, यह सुनिश्चित करता है कि फिल्म की ये जॉन विक फ्रैंचाइज़ी की ही कोई फिल्म है |



इन सारी चीज़ों की वजह से 'जॉन विक' की ये फिल्म फ्रैंचाइज़ी एक यूनिक और ख़ास बन जाती है | अब 'जॉन विक' फिल्म फ्रैंचाइज़ी में ४ भाग आ चुके है, और चारों ही भाग अपने आप में यूनिक है | जिसमे 'जॉन विक' का मुख्य किरदार 'कीअनु रीव्ज' ने निभाया है | इस फिल्म का पहला भाग 'नेटफ्लिक्स' पे उपलब्ध है | और बाकी के तीन भाग 'अमेज़न प्राइम' पे उपलब्ध है | और ख़ुशी बात ये है, की इसके चारों ही भाग 'हिंदी' भाषा में उपलब्ध है | 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top