'क्रिश' : 'भारतीय फिल्मों' में लोगों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किये जानेवाला 'सुपर हीरो'...

Cinematic Media
0

'हॉलीवुड' मतलब वो फिल्म इंडस्ट्री, जहा 'सुपर हीरो' जोनर की फिल्में बनना चालू हुआ | और जब से लोगों द्वारा इन 'सुपर हीरो' फिल्मों के कॉन्टेंट को पसंद किया जाने लगा, तबसे दुनिया की हर फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी फिल्में बनाने का ट्रेंड चालू हुआ | उसके बाद साल २००६ में भारत की पहली सुपर हीरो फिल्म आई, जिसका नाम था 'क्रिश' |



देखा जाए तो हॉलीवुड में अब तक बहुत सारी सुपर हीरो फिल्में बनी है | सुपरमैन, बैटमैन , स्पाइडर-मैन, आयरन मैन ऐसी जबरदस्त ताकद वाली फिल्में हम सिनेमाघरों में देखते है | लेकिन, बॉलीवुड में भारत के थिएटर्स के अंदर असली भारतीय सुपर हीरो बनके क्रिश आया है | इससे पहले चमत्कार, दैवी शक्ति, और जादू वैगेरा पर आधारित बहुत सरे फिल्में आ चुकी है | पर बहुत सारी पॉवर्स के साथ किसी सुपर हीरो के ऊपर आधारित क्रिश पहली फिल्म है | ह्रितिक रोशन का फिल्म दिखाया गया काला सूट और चेहरे पर लगाया हुआ मास्क बच्चो के साथ साथ बड़े लोगों को भी बहुत अच्छा लगा है | इस मास्क ने उस समय बहुत लोकप्रियता हासिल की थी |

क्रिश फिल्म २००३ की कोई मिल गया फिल्म का सिक्वल है | इस फिल्म में परग्रही जानवर जादू से रोहित की दोस्ती होने के बाद जादू रोहित को शक्तियां देता है | उसी फिल्म को आगे जारी रखते हुए फिल्म क्रिश में कृष्णा रोहित का बेटा दिखाया है | दुष्ट वैज्ञानिक डॉ. सिद्धांत आर्या से बचाने के लिए रोहित की माँ कृष्णा यानि उसके पोते को लेकर शहर से दूर कुदरत से सजे हुये एक छोटे से गाँव में बस जाते है | कृष्णा चुपके अपने पॉवर्स का इस्तेमाल करता है | ये कृष्णा मतलब ही क्रिश |



२००६ में रिलीज हुई ये फिल्म 'Special Effects' के मामले में 'हॉलीवुड' के बराबर है | प्रियंका चोप्रा फिल्म में रिपोर्टर दिखाई है | जो कृष्णा की गर्लफ्रेंड भी रहती है | फिल्म में सारे अभिनेताओं ने काफी अच्छी भूमिका की है | फिल्म में ज्यादातर रेखा ही छलकती नजर आई है | जिन्होंने बूढ़े होने का इतना जबरदस्त अभिनय किया है, की जो एकदम नैचरल लगता है | देखा जाए तो भारत का सबसे पहला सुपर पावर्स वाला सुपर हीरो शक्तिमान है | जिस किरदार को मुकेश खन्ना ने निभाया है | पर ये सुपर हीरो बड़े परदे पर ना आने के कारण लोग क्रिश को ही बॉलीवुड का पहला सुपर हीरो मानते है |

क्रिश फिल्म के अब तक तीन भाग आ चुके है | जिसमे कोई मिल गया फिल्म का भी समावेश है | कोई मिल गया फिल्म २००३ में आई थी, उसके बाद २००६ में उसका दूसरा भाग क्रिश आया और फिर २०१३ में क्रिश ३ फिल्म आई | जो इस फिल्म सीरिज का तीसरा भाग था | इन तीनो ही भागों को निर्देशक राकेश रोशन ने बनाया है और ये तीनो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बहुत ज्यादा अच्छी चली थी | किसी एक जोनर की फिल्म को जारी रख के उसका दूसरा भाग बनाना जिसमे जोनर को बदल के सुपर हीरो जोनर करना ये बात राकेश रोशन की हर दुसरे निर्देशक को सीखनी चाहिए | जसी तरह उन्होंने फिल्म के दुसरे भाग में जोनर को बदलने का रिस्क लिया है | वो सच में काबिलियत तारिफ है | क्रिश फिल्म में क्रिश का सूट कुछ लोगों को पसंद नहीं आया था | 

कुछ लोग कह रहे थे, की वो सुपरमैन या बैटमैन जैसे सुपर हीरो वाला फील नहीं देता | तो क्रिश एक भारत में पैदा हुआ सुपर हीरो है | जिसके पास कोई सूट बनाने की मशीन या कोई जादू नहीं है | क्रिश का सूट उसके पापा का है जो उन्होंने सिंगापुर में पहना था | उसी सूट को क्रिश फिल्म में हमें पहनता दिखाया है | सुपरमैन एक दुसरे ग्रह से है, इसके साथ उसका सूट भी दुसरे ग्रह का है | बात की जाए बैटमैन की तो उसके पास भारी मशीने है जिससे वो सूट बनता है | और उसमे अलग अलग तकनीक यूज़ करता है | पर क्रिश के पास ऐसा कुछ नहीं | इन सबसे हट कर बात की जाए क्रिश के अगले भाग की तो उसके स्क्रिप्ट पर अभी काम जारी ही | जो पूरा होने के बाद उसकी शूटिंग चालू होगी | जिस फिल्म में हम सबको जबरदस्त VFX देखने मिलने वाले है |


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top