साल 2026 में आने वाली बॉलीवुड और हॉलीवुड की बड़ी फिल्में.....

Cinematic Media
0

अगले साल बॉलीवुड और हॉलीवुड, दोनों इंडस्ट्रीज अपनी सबसे महंगी और बड़ी फिल्में रिलीज करने वाली हैं। इनमे से कुछ फिल्में फ्रैंचाइज़ी की भी होने वाली है।  एक्शन, इमोशन और वीएफएक्स (VFX) का ऐसा लेवल देखने को मिलेगा जो पहले कभी नहीं देखा गया है।

आज के इन ख़बरों में हम आपको बताने जा रहे हैं 2026 की उन 5 फिल्मों के बारे में, जिनका इंतज़ार लोग बेसब्री से कर रहे है और जो बॉक्स ऑफिस पर नए इतिहास रचेंगी।


1. धुरंधर 2 (बॉलीवुड)

  • मुख्य कलाकार: रणवीर सिंह, संजय दत्त
  • शैली (Genre): एक्शन, थ्रिलर

'आदित्य धर' की 'धुरंधर' के धमाके के बाद, अब बारी है इसके सीक्वल 'धुरंधर 2' की। 2026 में यह फिल्म एक्शन का लेवल कई गुना बढ़ाने वाली है। खबरों के मुताबिक, इस बार कहानी नेशनल सिक्योरिटी और जासूसी की दुनिया में और गहरी उतरेगी। रणवीर सिंह का एनर्जी लेवल और संजय दत्त का विलेन अवतार एक बार फिर बड़े पर्दे पर आग लगाने के लिए तैयार है। यह 2026 की सबसे बड़ी स्पाय एक्शन फिल्म हो सकती है।

2. किंग (बॉलीवुड)

  • मुख्य कलाकार: शाहरुख खान, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन
  • शैली (Genre): एक्शन, क्राइम, ड्रामा

जब 'किंग' खान खुद आ रहे हों, तो रास्ता छोड़ना ही पड़ता है। 2026 की सबसे चर्चित फिल्म 'किंग' इसलिए खास है क्योंकि इसमें पहली बार शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख एक डॉन या मेंटर के ग्रे शेड किरदार में हो सकते हैं। इसका एक्शन बहुत ही रॉ और रफ होने की चर्चा है। जैसा एक्शन हमने जॉन विक की फिल्म फ्रैंचाइज़ी में देखा है।

3. रामायण (बॉलीवुड)

  • मुख्य कलाकार: रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश
  • शैली (Genre): पौराणिक, ऐतिहासिक, ड्रामा

2026 का सबसे बड़ा विजुअल स्पेक्टकल! नितेश तिवारी की 'रामायण' भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है। रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा 'KGF' फेम यश की है, जो 'रावण' का किरदार निभा रहे हैं। इसका VFX हॉलीवुड को टक्कर देने वाला होगा। यह फिल्म सिर्फ एक फिल्म नहीं, पूरे भारत के लिए एक इमोशन है।

4. एवेंजर्स: डूम्सडे (हॉलीवुड)

  • मुख्य कलाकार: रॉबर्ट डाउनी जूनियर, पेड्रो पास्कल, बेनेडिक्ट कम्बरबैच

  • शैली (Genre): सुपरहीरो, साइंस फिक्शन

मार्वल फैंस, तैयार हो जाइए! 2026 में रोबर्ट डोव्नी जूनियर की वापसी हो रही है, लेकिन 'आयरन मैन' बनकर नहीं, बल्कि मार्वल के सबसे खतरनाक विलेन डॉ. डूम बनकर। यह खबर ही सिनेमाघरों को हाउसफुल करने के लिए काफी है। Avengers सीरीज की यह फिल्म मल्टीवर्स की सबसे बड़ी लड़ाई दिखाएगी। भारत में मार्वल की फैन फॉलोइंग को देखते हुए, यह पहले दिन ही सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

5. द ओडिसी (The Odyssey)

  • मुख्य कलाकार: अभी घोषित नहीं (हॉलीवुड की बड़ी स्टारकास्ट होगी)

  • शैली (Genre): ऐतिहासिक / एडवेंचर

'ग्रीक माइथोलॉजी (Greek Mythology)' पर आधारित यह हॉलीवुड की एक विशाल फिल्म होने वाली है। होमर की महाकाव्य कविता 'द ओडिसी' पर बन रही यह फिल्म एक राजा की अपनी घर वापसी की लंबी और खतरनाक यात्रा की कहानी है। समुद्र के राक्षसों, जादू और देवताओं से भरी इस दुनिया को बड़े पर्दे पर देखना एक अलग ही अनुभव होगा। 2026 में जो लोग 'ग्लैडिएटर' या 'ट्रॉय' जैसी भव्य ऐतिहासिक फिल्में पसंद करते हैं, उनके लिए यह सबसे बड़ी ट्रीट होगी।


तो दोस्तों, ये थीं वो 5 फिल्में जो 2026 में सिनेमाघरों पर राज करेंगी। आप इनमें से किस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा एक्साइटेड हैं? SRK की किंग या फिर महाकाव्य रामायण?

हमें कमेंट करके जरूर बताएं! और ऐसी ही फिल्मी खबरों के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करना न भूलें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top