'हॉलीवुड' में फिल्मों के उपर नए नए प्रयोग किये जाते है | सुनने में ये अजीब लग रहा होगा पर, ये सब 'हॉलीवुड' फिल्म इंडस्ट्री में सच में किया जाता है | कहने का मतलब है की 'हॉलीवुड' में उनके फिल्म मेकर्स फिल्मों में अलग अलग प्रकार की कहानियां लाते है, जिससे उन्हें लोगों के फिल्मों के बारे में स्वाद का पता चलता है | की लोग किस प्रकार की फिल्में देखना पसंद करते है | आज हम आपको ऐसी ही कुछ पाँच फिल्में बताने वाले है | जिसे अपने जिंदगी में एक बार जरुर देखनी चाहिए | इसमे हमने किसी भी प्रकार की सुपर हीरो या सुपर पॉवर वाली जैसी किसी भी फिल्म को शामिल नहीं किया है | हालांकि इनमे से कुछ फिल्में आपको थोड़ी सी काल्पनिक जरुर लग सकती है |
1. इंटरस्टेलर - इस फिल्म के बारे में आज की तारीख में किसी को न मालूम होना ये बहुत आश्चर्यजनक बात होगी | ये फिल्म एक ऐसी फिल्म है जिसने विज्ञान के तत्वों को वास्तविकता में सिद्ध कर के दिखाया है | इस फिल्म के निर्देशक 'क्रिस्टोफर नोलन' है | जिन्होंने इस फिल्म की कहानी को लिखने के लिए अपने भाई जॉनथन नोलन की भी मदत ली थी | जिसको दोनों भाई ने मिलके इतनी डिटेलिंग में लिखा है, जिससे हमें फिल्म देखते वक्त कहानी में एक गलती भी नहीं ढूंढ सकते | इसलिए ये फिल्म 'साइंस फिक्शन' जोनर के फिल्मों में सबसे परफेक्ट बनाई जाने वाली फिल्म कहा जाता है | जिसमे 'विज्ञान' को एकदम सही तरीके से दिखाया गया है | ये फिल्म साल २०१४ में रिलीज हुई थी | जो आपको 'नेटफ्लिक्स' और 'अमेजोन प्राइम' पर 'हिंदी' भाषा के साथ देखने को मिल जाएगी |
2. इनटू द वाइल्ड - फिल्म 'इनटू द वाइल्ड' की कहानी "एक लड़के ऊपर आधारित है | जो एक दिन अपनी जिंदगी से परेशान हो के, अपने परिवार को छोड़ के कुछ दिनों के लिए अपने तरीके से जिंदगी जीने पैदल ही निकल जाता है|" इसके आगे की कहानी आपको फिल्म में इतनी अच्छी तरीके से दिखाई जाती है | की वो फिल्म आप से भावनात्मक रूप से जुड़ जाती है | अगर आप एक भावुक इंसान हो और फिल्म को अनुभव के लिए देखते हो | तो इस फिल्म की एंडिंग देखकर आपके आँखों आसूं भी आएंगे | दूसरी बात ये की, ये फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है | जो 'क्रिस्टोफर मेक'कैंडलेस' नाम के एक इंसान पर बनाई गयी है | ये फिल्म साल २००७ में आई थी | आपको ये फिल्म 'अमेजोन प्राइम' पर 'हिंदी' भाषा में भी देखने को मिलेगी |
3. द लवली बोन्स - 'पीटर जैक्सन' 'हॉलीवुड' के वो निर्देशक है | जिन्होंने 'किंग कोंग' और 'लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स' (सभी भाग) जैसी और भी कई बेहतरीन फिल्में बनाई है | उन्ही में से एक फिल्म है 'द लवली बोन्स' | इस फिल्म में जो क्रिएटिविटी 'पीटर जैक्सन' ने यूज़ की है, वो सचमे काबिलियत तारीफ़ है | ये फिल्म इसी नामक एक नावेल पर आधारित है | फिल्म में हमें आफ्टर लाइफ यानि जीवन के बाद होने वाली घटनाए बताई जाती है | जिसको परदे पर प्रेजेंट करने का पीटर जैक्सन वाला तरीका लाजवाब है | उन्होंने अपनी इमेजिनेशन को हमें फिल्म में इस तरह से दिखाया है | की आप उस फिल्म में पूरी तरह से खो जाते हो | जिससे आपकी आँख एक पल के लिए भी नहीं झपकेगी | इस तरह से फिल्म को बनाने का तरीका आपको एक अलग ही अनुभव देता है | ये फिल्म साल २०१० में रिलीज हुई थी | जो आपको 'नेटफ्लिक्स' पर 'हिंदी' भाषा में भी देखने को मिलेगी |
4. सेवन पाउंड्स - ये फिल्म एक ऐसे इंसान के ऊपर फिल्माई गयी है, जिसने एक बार कार चलाते वक्त हुए दुर्घटना में सात लोगों की जान ले ली थी | उसके बाद जो वो इंसान करता है, वोही इस पूरी फिल्म में हमें काफी अच्छे और भावुक निर्देशन के साथ दिखाया गया है | ये फिल्म साल २००४ में रिलीज हुई थी | जिसमे हम सब के चाहिते अभिनेता 'विल स्मिथ' है | जिन्होने आजकल अपनी जिंदगी में ज्यादातर अच्छी फिल्में ही की है | जिनमे से एक 'सेवन पाउंड्स' फिल्म भी है | फिल्म आपको शुरू से लेकर आखिर तक बांधे रखेगी | कुछ लोगों को ये फिल्म शुरू में समाज ना आने के करण बोर भी कर सकती है | पर जब आपको एक बार फिल्म का उद्देश समझ आ जाता है, फिर बाद में आप फिल्म देखते वक्त अपनी जगह से हिल ही नहीं पाओगे | और आखिर तक आते आते आपकी आखों में आसू भी ला देगी | फिल आपको 'अमेजोन प्राइम' और 'नेटफ्लिक्स' पर 'हिंदी' भाषा में भी देखने को मिल जाएगी |
5. लूसी - इस फिल्म को देखने से पहले आपको 'विज्ञान' के बारे में कुछ बाते जान लेनी होगी | "विज्ञान के हिसाब से हमारा दिमाग १० से १५ प्रतीशद ही काम करता है | क्या हो अगर हमारा दिमाग १०० प्रतीशद काम करने लगे ?" ये फिल्म हमें इसी विषय पर 'विज्ञान' की पुरी जानकारी के साथ कहानी को प्रेजेंट करती नजर आती है | फिल्म शुरू से लेकर आखिर तक आपको एक रोलर कोस्टर राइड पर ले जाती है | ये पूरी फिल्म देखते वक्त आप एक सेकेंड के लिए भी बोर नहीं होगे | आज तक जो सिर्फ विज्ञान की किताबों में लिखा मिलता था, वो इस फिल्म ने हमें अपने 'यूनिक' अंदाज से प्रदर्शित करके दिखाया है | किसी इंसान के दिमाग की क्षमता अगर १०० प्रतीशद तक पहुच गई, तो इंसान क्य क्या कर सकता है | इस विषय को फिल्म में बहुत अच्छे तरीके से दिखाया गया है | फिल्म में हमें हमारी ब्लैक विडो 'स्कारलेट जॉनसन' नजर आती है | जिन्होंने फिल्म में अपने अभिनय से सबको चौका दिया है | ये फिल्म २०१४ में आई थी | जो आपको 'नेटफ्लिक्स' पर 'हिंदी' भाषा के साथ देखने को मिल जाएगी |
ये सारी ऐसी फिल्में है | जिन में से कुछ फिल्मों को देखकर आप शॉक हो जाओगे, तो कुछ फिल्मों को देखकर आप भावुक हो जाओगे | इनमे से एक भी फिल्म 'सुपर हीरो' या 'सुपरह्यूमन' के ऊपर बनी फिल्म नहीं है | हालांकि कुछ फिल्में ऐसी है, जो सिर्फ हम अपनी कल्पनात्मक दुनिया में ही सोच सकते है | पर 'विज्ञान' के हिसाब से वो फिल्में सही है | हम आपसे विनती करते है, की इनमे से एक भी फिल्म का 'ट्रेलर' या कोई सिन आप न देखे | सीधा जाके फिल्म ही देखे | क्योंकि ट्रेलर या कोई सिन देख लेने से फिल्म देखने का मजा थोडा किरकिरा हो जाता है | और ख़ुशी की बात है, की ये सारी ही फिल्में आपको 'हिंदी' भाषा में भी देखने को मिल जाएंगी |




