फिल्म 'ईविल डेड' का रिव्यु आया सामने, जानते है फिल्म के बारे में रिव्युवर्स की राय

Cinematic Media
0

'ईविल डेड' फिल्म फ्रैंचाइज़ी 'हॉलीवुड' के फिल्मों की उन फ्रैंचाइज़ीओं में से एक है, जिन्हें हम सब 'हॉरर' जोनर की फिल्में बनाने से पहचानते है | इस फिल्म के अब तक ५ भाग बने है | जिसमे से एक इस साल यानि २१ अप्रैल २०२३ में रिलीज हुआ | जिसको देख कर लोगों के होश उड़ गए | फिल्म रिव्युवर्स के हिसाब से ये फिल्म इस साल की बेस्ट हॉरर मूवीज में से एक है |




'ईविल डेड' फिल्म फ्रैंचाइज़ी की पहली फिल्म १९८१ में सिनमाघरों में रिलीज हुई थी | और बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म बहुत ज्यादा चली | 'भारत' में भी इस फिल्म को 'हिंदी' भाषा में रिलीज किया गया था | इसलिए 'भारत' के बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया | क्योंकि तब 'बॉलीवुड' में 'हॉरर' फिल्में नहीं के ही बराबर बनती थी | और बनती भी थी तोह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाती थी | पर तभी लोगों ने 'हॉलीवुड' की फिल्म एविड डेड देखी | जो एक तब के समय की मास्टरपीस कह जाने वाली फिल्म थी | जिसके बाद उसके और भाग आने लगे | १९९२ में इस फिल्म का आखरी भाग आया था | जिसका नाम आर्मी ऑफ़ डार्कनेस था | इन तीनो भागों की कहानी कंटिन्यू रखी गई है उसके अगले भाग में |

इस फिल्म के तीसरे भाग के ठीक २१ साल बाद २०१३ में 'ईविल डेड' फिल्म को 'रिबूट' किया गया | और २१ अप्रैल २०२३ को इस फिल्म के अगले भाग को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया | जिसका नाम है 'ईविल डेड : राइज' | बात की जाए फिल्म के रिव्युज की, तो लोगों के हिसाब से ये फिल्म २०२३ की बेस्ट हॉरर फिल्मों में से एक है | फिल्म में 'जम्प स्केअर्स' भर भर के डाले गए है, जिससे फिल्म देखते हुए हर वक्त आपको दर लगे | लोगों के हिसाब से ये फिल्म अपने केबिन वाले घर से निकल कर एक अपार्टमेंट में आ गयी है | मतलब इस फिल्म फ्रैंचाइज़ी के पहले सारे भागों में कहानी लकड़ी के घर के अन्दर बताई गयी थी | पर इस फिल्म के अन्दर कहानी हमें एक अपार्टमेंट के अनादर की दिखाई गई है | आप फिल्म देखते वक्त यही सोचते रहेंगे की आगे क्या होगा | और फिल्म की एंडिंग भी आपको अच्छी लगेगी |





फिल्म में 'गॉर' यानि खून वाले दृश्य भर भर के दिखाए गए है | हालांकि यही सब देखने पर फिल्म का अनुभव अच्छा अत है | पर इस वजह से आप ये फिल्म अपने परिवार के साथ नहीं देख सकते | इस फिल्म को पहले 'HBO मैक्स' के 'OTT प्लेटफ़ॉर्म' पर रिलीज करना था | पर सितम्बर २०२२ आई फिल्म स्माइल बॉक्स ऑफिस पर अच्छी चली थी | जो इसी फिल्म की तरह एक हॉरर फिल्म थी | इसलिए अब फिल्म सिनेमाघरों रिलीज हुई है, फिर भी उन सारे खून भरे सीन्स को काँटा नहीं गया है | जो एक बहुत अच्छी बात है | क्योंकि आज के लोग फिल्मों में यही सब देखना पसंद करते है | और 'हॉलीवुड' में 'हॉरर' फिल्मों में ज्यादा खून दिखाना आज के समय के हिसाब से कुछ नयी बात नहीं है | इन्ही सब कारणों की वजह से ये फिल्म इस साल की बेस्ट हॉरर फिल्मों में से ए'क बन जाती है | जिसका थिएटर में देखने का अनुभव कमाल का होगा | फिल्म को थिएटर्स में सिर्फ 'इंग्लिश' भाषा में ही रिलीज किया गया है | फिर भी आपको इस फिल्म के हॉरर सीन्स का अनुभव लेने के लिए फिल्म एक बार थिएटर में जरुर देखनी चाहिए |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top