'DC कॉमिक्स' 'हॉलीवुड इंडस्ट्री' का एक ऐसा फिल्म स्टूडियो है जो मार्वल स्टूडियोज की ही तरह ऐसी सुपरहीरोज की फिल्में बनाता है, जो उसी सुपर हीरो के कॉमिक बुक पर आधारित रहती है | और मार्वल और DC की अपनी ही अलग अलग तरह की कॉमिक्स है | जिसमे DC कॉमिक्स में एक सुपर हीरो आता है | जिसका नाम है ब्लू बीटल | जिसके फिल्म का ट्रेलर आज ही के दिन वार्नर ब्रदर्स इंडिया के यूट्यूब चैनल पर हिंदी में भी रिलीज किया गया |
ट्रेलर लिंक (हिंदी) :- https://www.youtube.com/watch?v=wgY9iO-fji8
पर 'ब्लैक ऐडम' फिल्म के बाद में द फ़्लैश और 'ब्लू बीटल' जैसे फिल्मों के ट्रेलर्स देखने मिलते है | जो लोगों बहुत पसंद भी आते है | बात की जाए आज रिलीज हुए 'ब्लू बीटल' फिल्म के ट्रेलर की, तोह लोगों ये ट्रेलर ठीक लगा है | कुछ लोगों का मानना है, की ये फिल्म एक टाइमपास फिल्म होने वाली है | जो 'DC' के डाई हार्ट फँस के लिए नहीं है | ट्रेलर से हमें फिल्म की कहानी पता चल जाती है | जिससे लोगों का उत्साह थोडा सा कम जरुर होता है | कुछ लोगों को ये फिल्म 'बेन 10' कार्टून के एलियन 'बिग चिल' की याद दिला रही है | तो कुछ को मार्वल के किरदार आयरन मैन की |
पर अगर बात की जाए इसके पहले आया 'द फ़्लैश' फिल्म के ट्रेलर की | तोह वो सबको बहुत ज्यादा पसंद आया था | क्योंकि उस ट्रेलर में हमें पुराने बैटमैन मायकल किटन और बेन एफ्लिक भी देखने मिले थे | जो अलग अलग यूनिवर्ऊस से होंगे | उपर से ट्रेलर में फ़्लैश नाम का किरदार इस यूनिवर्स के साथ साथ दुसरे यूनिवर्स का भी देखने मिला था | ये फिल्म एक मल्टीवर्स के ऊपर आधारित फिल्म होगी | इसलिए लोग इस फिल के लिए बहुत उत्साहित है |
देखा जाये तोह 'DC कॉमिक्स' की फिल्में जब निर्देशक झैक स्नायडर बनाते थे | तो लोगों को उनकी हर एक फिल्म देखते वक्त एक अलग ही किक मिलती थी | उनकी 'DC' के पिछले आखरी फिल्म की बात करे तोह वो 'जस्टिस लीग' स्नायडर कट थी | जो 'डार्क' कलर ग्रेडिंग में होने की वजह से लोगों का अनुभव फिल्म देखते वक्त अलग ही रहा था | फिल्म 'DC' के फिल्मों की जिम्मेदारी जब से 'जेम्स गन' के पास गयी है, तबसे लोगों की उम्मीद उस स्टूडियो से ज्यादा बढ़ गयी थी | क्योंकि मार्वल की फिल्मों में उन्होंने गार्डियंस ऑफ़ द गैलेक्सी जैसी अच्छी फ़िल्में बनायीं थी | पर जब से उनका सुपरमैन को ले कर बयान सामने आया है | तब से लोगों की उम्मीदों पर उन्होंने पानी फैर दिया है | अब देखना जरुरी ये होगा, की लोगों के ट्रोलिंग के बाद 'DC' हेंरी केविल को वापस लाता है या नहीं | और द फ़्लैश और ब्लू बीटल जैसी फिल्में लोगों को पसंद आती है या नहीं |

