फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानते है इस पे लोगों के विचार

Cinematic Media
0

'सलमान खान' फ़िलहाल अपनी आनेवाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की वजह से काफी सुर्ख़ियों में है | इस फिल्म का ट्रेलर कल के दिन यानि १० अप्रैल को सलमान खान फिल्म्स नामक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया | जो अभी १ नंबर ट्रेंडिंग में चल रहा है | पर लोगों को ये ट्रेलर देख के मजा आया या नहीं | देखते है आगे की कहानी में |

ट्रेलर लिंक :- https://www.youtube.com/watch?v=bsi8_9EoYyg&t=1s


'किसी का भाई किसी की जान' ये वो फिल्म है | जिसका टाइटल पहले कभी ईद कभी दिवाली रखने का प्लान था | पर ये फिल्म किसी विवाद में ना फसे, इसलिए इस फिल्म का टाइटल किसी का भाई किसी की जान रख दिया गया | जिसका ट्रेलर १० अप्रैल २०२३ यानि कल के दिन 'यूट्यूब' पर रिलीज किया गया | जो आज भी नंबर १ के स्थान पर ट्रेंडिंग में चल रहा है | पर जब लोगों ने इस फिल्म का ट्रेलर देखा, तो उन्हें ये ट्रेलर बहुत मजेदार लगा | इस फिल्म में उन्हें कॉमेडी के साथ एक्शन और ड्रामा भी देखने को मिला, इसलिए लोग इस फिल्म के ट्रेलर से काफी खुश है | हालांकि बहुत से लोगों को इसके ट्रेलर में कॉमेडी थोड़ी फीकी नजर आयी | तो कुछ लोगों को इस फिल्म की अभिनेत्री पूजा हेगड़े की ओवर एक्टिंग नजर आयी |

बात की जाये इस फिल्म के निर्देशक की तो उनका नाम है फरहाद सामजी | जिन्होंने हाउसफुल ४ जैसी घटिया फिल्म बनायीं थी | इसी के साथ उन्होंने बाघी ३, कुली नं. १, जुडवा 2 और हाउसफुल ३ जैसे फिल्मों के बकवास डायलॉग्स लिखे | बात की उनकी फिल्म बच्चन पांडे की, तोह वो फिल्म साउथ इंडियन फिल्म जिगरथंडा की ऑफिशियल रीमेक थी | और बात की जाये किसी का भाई किसी की जान फिल्म की तो ये साउथ इंडियन इंडस्ट्री की ही फिल्म वीरम का रीमेक है | देखा जाये तो बच्चन पांडे फरहाद सामजी की बाकी फिल्मों के मुकाबले ठीक ठाक बनायीं थी | क्योंकि ये एक रीमेक फिल्म थी | और देखा जाये तो किसी का भाई किसी जान फिल्म भी एक रीमेक फिल्म है, इसलिए लोगों को इस फिल्म से थोडीसी उम्मीद जरुर है |



'फरहाद सामजी' कुछ साल पहले अपने समय के एक बहुत अच्छे डायलॉग रायटर थे | उनकी 'हाउसफुल १', 'एंटरटेनमेंट', 'ऑल द बेस्ट' और भी उनकी बहुत सारी फिल्में है | जो कुछ साल पहले की है | उन्हे आज भी देखो तो हसी जरुर आती है | उनकी अगली आनेवाली फिल्म किसी का भाई किसी के जान के साथ साथ हेरा फेरी ३ भी है | जो एक फिल्म नहीं बल्कि लोगों के लिए एक भावना है | जिसको फरहद सामजी बर्बाद करते है या अपने पहले वाली फिल्मों का जादू वापस लाते है ये देखने वाली बात होगी |

बात की जाये 'किसी का भाई किसी की जान' फिल्म के स्टार कास्ट की, तो इस फिल्म में हमें सलमान खान और पूजा हेगड़े के अलावा शेह्नाज़ कौर गिल, सिद्धार्थ निगम, जगपथी बाबु और आयुष शर्मा जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे | इसी के साथ इस फिल्म के येंताम्मा गाने में राम चरण और डगुबती वेंकटेश हमें दिखेंगे | जो गाना कुछ ही दिन पहले यूट्यूब पर अपलोड किया गया है |    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top