'अयान मुखर्जी' 'बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री' के एक ऐसे 'निर्देशक' है, जिन्हें लोग 'रोमांटिक' फिल्मों के निर्देशक की पहचान से जानते थे | पर 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म के बाद लोगों के विचार बदल गए | 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म एक 'सुपर हीरो रोमांटिक एक्शन' फिल्म थी | जिसे 'अयान मुखर्जी' ने ही निर्देशित किया था | और ये फिल्म लोगों को पसंद भी आई थी | अब निर्देशक 'अयान मुखर्जी' ने इस फिल्म के दुसरे और तीसरे भाग की भी घोषणा कर दी है |
'ब्रह्मास्त्र' एक ऐसी फिल्म थी जो बहुत सरे लोगों को पसंद आयी थी तोह कुछ लोगों को नहीं | पर ये फिल्म 'बॉक्स ऑफिस' पर एक 'सुपर हिट' फिल्म रही | जिसने पुरे विश्व से '४३१ करोड़' की कमाई की | जो एक बोहत अच्छी बात है | अब इस फिल्म के निर्देशक 'अयान मुखर्जी' ने 'ब्रह्मास्त्र 2 और 3' की घोषणा कर दी है और इन दोनों फिल्मों की रिलीज डेट्स भी जारी कर दिए है | जिसमे इस फिल्म का जो दूसरा भाग है वो 'दिसम्बर २०२६' में आएगा और इसका तीसरा भाग ठीक इसके दुसरे भाग के एक साल के बाद 'दिसम्बर २०२७' में आएगा | जिसके लिए बहुत सारे लोग उत्साहित है | इसके दुसरे भाग और तीसरे भाग में ऐसा क्या अलग दिखाया जाएगा ये जानने के लिए सब लोग उत्साहित है |
बात की जाये इन दोनों भागों के फिल्मों के इतने देर से आने की, तोह 'ब्रह्मास्त्र' के पहले भाग को बनने में ही १० साल का समय लगा था | जिसमे ब्रह्मास्त्र फिल्म के तीनो भागों के प्री-प्रोडक्शन की तयारी की गयी | और बाकि का समय लगा इसके 'VFX' पर | अब 'ब्रह्मास्त्र 2 और ३' बनेगी तोह इसकी कहानी पहले से ही लिखी गयी है | बस उसकी शूटिंग और 'VFX' का काम बाकि है जो इसके पोस्ट-प्रोडक्शन में शूटिंग के बाद किया जाएगा |
'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की अच्छी बात की जाए तो इस फिल्म के 'VFX' और सभी 'एक्शन सीन्स' इतने कमाल के थे, की इनका सिनेमाघरों में देखने का अनुभव ही अलग था | और जिन लोगों ने इस फिल्म को '3D' में देखा उनका अनुभव तोह इस फिल्म से सबसे ज्यादा कमाल का था | जिससे ये फिल्म देखने पर 'हॉलीवुड' के 'डिज्नी स्टूडियो' की फिल्म लगती थी | जिसके रिलीज से पहले ही 'डिज्नी' वालों ने ही इस फिल्म के राइट्स खरीद लिए | बात की जाये इस फिल्म के VFX की तो इसके VFX आपको हर तरह से 'रीयलिस्टिक' ही लगते है | जिसमे आप कोई भी कमी नहीं निकल पाओगे | इसकी वजह हे इस फिल्म को VFX देने वाला स्टूडियो जिसका नाम हे 'DNEG' | जिसने 'हॉलीवुड' में भी VFX दे कर अब तक ६ 'ऑस्कर पुरस्कार' अपने नाम किये है | इसी वजह से इनकी अगली फिल्म 'भारत' की पहली 'एरियल एक्शन' फिल्म 'फाइटर' होने वाली है |
'ब्रह्मास्त्र' फिल्म के स्टार कास्ट की बात की जाए तोह इस फिल्म में आपको 'रणबीर कपूर' और 'अलिया भट्ट' के अलावा 'मेगास्टार अमिताभ बच्चन' और 'साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन' भी देखने को मिलेंगे | जिनका अभिनय इस फिल्म में कमाल का है | अब देखने की बात ये होगी की 'ब्रह्मास्त्र 2 और 3' लोगों को अच्छी लगती है या नहीं | 'ब्रह्मास्त्र' के पहले भाग में लोगों को इस फिल्म के डायलॉग्स और कहानी इतनी पसंद नहीं आयी | तोह इसके दुसरे और तीसरे भाग में इस फिल्म के मेकर्स कैसे इसे ठीक करते है ये देखने वाली बात होगी |

