'बॉलीवुड इंडस्ट्री' की ऐसी फिल्में जिनका दूसरी इंडस्ट्री में रीमेक बना

Cinematic Media
0

'बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री' आजकल लोगों की नजर में एक ऐसी इंडस्ट्री बन गयी है, जो लगातर दूसरी फिल्मों के रीमेक बनाती है | इसलिए अब जब भी 'बॉलीवुड' की कोई फिल्म आनेवाली होती है, तो लोग सबसे पहले ये देखते है की वो फिल्म कोई रीमेक फिल्म तोह नहीं | 'बॉलीवुड' में ये ट्रेंड पिछले 2-३ सालों से चल रहा है | पर 'बॉलीवुड' का एक समय ऐसा था | की दूसरी फिल्म इंडस्ट्रीज 'बॉलीवुड' की फिल्मों से अपनी इंडस्ट्री में रीमेक फिल्म बनाते थे | आज हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने वाले है |




१. 3 इडियट्स - '3 इडियट्स' 'बॉलीवुड' की ऐसी मशहूर फिल्म है, जो कॉलेज के विद्यार्थियों से ले के उनके माता पिताओं तक के दिमाग में छपी है | इस फिल्म में हमें तीन दोस्त और उनके माता पिताओ के अपने भविष्य के विचार सांझा किये है | ये फिल्म सन २००८ में ई थी | ये फिल्म इतनी 'ब्लॉकबस्टर' रही की २०१२ में इस फिल्म का 'तमिल रीमेक' बना | जिसका नाम था 'ननबन' | इस फिल्म के मुख्य कलाकार 'विजय थालापति' थे जबकि २००८ में आई ओरिजिनल फिल्म '३ इडियट्स' के अभिनेता थे 'आमिर खान'|

२. OMG : Oh My God -  इस फिल्म को तोह हर कोई जानता है | चाहे वो बच्चा हो या बुढा | हर किसी के मन में ये फिल्म बसी हुई है | क्योंकि इस फिल्म के हर एक 'डायलॉग' में कोई कोई ना मतलब छूपा हुआ हमें दीखता है | लोग कैसे 'अंधश्रद्धा' को बढ़ावा देते है ये भी इस फिल्म में हमें दिखाया है | इसलिए इस फिल्म का रीमेक 'साउथ इंडस्ट्री' में हुआ | जिसका नाम था 'गोपाला गोपाला' | जो २०१५ में सिनेमाघरों में आई थी | दरअसल 'ओह माय गॉड' फिल्म एक 'हॉलीवुड' फिल्म 'द मैन व्हू स्युड गॉड' की इंस्पिरेशन है | वो फिल्म अपने धर्म के ऊपर बनी है, जबकि 'ओह माय गॉड' फिल्म हमारे धर्मों के ऊपर आधारित है | 

३. दबंग - 'दबंग' २०१० की 'ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर' फिल्म थी | जो लोगों को आज तक पसंद है | क्योंकि इस फिल्म में दिखाया गया 'सलमान खान' के किरदार का 'स्टाइल' वाला अंदाज और 'सोनाक्षी सिन्हा' और 'सलमान खान' की केमेस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आई थी और तब 'सलमान खान' के स्टारडम का काफी क्रेज था | जिस फिल्म का रीमेक २०१२ में 'साउथ इंडियन इंडस्ट्री' की फिल्म 'सरदार गब्बर सिंह' आया था | जिसमे हमें मुख्य किरदार में 'पवन कल्याण' नजर आए थे |

४. अ वेडनेसडे - ये फिल्म २००८ में आई 'बॉलीवुड' की पहली 'सस्पेंस थ्रिलर' फिल्म थी | जिसको 'नीरज पांडे' द्वारा निर्देशित किया गया था | जिस फिल्म के बाद में तीन रीमेक्स बने | जिनमे से एक 'हॉलीवुड' भी है | सबसे पहला रीमेक था 'तमिल' में जिसका नाम था 'उन्नाइपोल ओरूवन' | दूसरी 'तेलुगु' फिल्म थी जिसका नाम 'ईनाडु' था | ये दोनों फिल्में साथ में रिलीज हुई थी | और बात करे तीसरे रीमेक की तो ये फिल्म 'हॉलीवुड' से थी | जिसका नाम 'अ कॉमन मैन' रखा गया था | किसी 'भारतीय फिल्म' का 'हॉलीवुड' में रीमेक होना बहुत बड़ी बात होती है |

५. मुन्नाभाई MBBS - ये फिल्म आई थी सन २००३ में | और इसका निर्देशन किया था 'बॉलीवुड' के सबसे तेज निर्देशक 'राजकुमार हिरानी' ने | जिनकी फिल्मों में कुछ ना कुछ तोह अलग बात होती ही है | और जिन्होंने आज तक एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है | २००३ में आई फिल्म 'मुन्नाभाई MBBS' के निर्देशक यही थे | जिस फिल्म के हमारी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में ४ रीमेक्स बने | सबसे पहला 'वसूल राजा MBBS' जो एक 'तमिल' फिल्म थी | दूसरी रीमेक फिल्म थी 'शंकर दादा MBBS' जो एक 'तेलुगु' फिल्म थी | इसकी तीसरी रीमेक की बात करे तोह वो 'कन्नड़' फिल्म 'उप्पी दादा MBBS' थी और चौथे फिल्म की बात करे तोह ये फिल्म रीमेक ना हो के 'मुन्नाभाई MBBS' पर 'इस्पायर्ड' फिल्म थी | जो एक 'श्रीलंकन' फिल्म थी | जिसका नाम 'डॉ. नवारियन' था | ये 'श्रीलंकन सिंहाला' भाषा वाली फिल्म थी | किसी फिल्म के इतने सारे रीमेक्स बनना उस फिल्म के निर्देशक के लिए बहुत बड़ी बात होती है |





लोग अब ऐसे दिनों को फिर से याद करते है | जिसमे 'बॉलीवुड' की कोई फिल्म किसी और फिल्म इंडस्ट्री में रीमेक हो | जैसे पहले की फिल्में थी | पर अब देखा जाये तोह 'बॉलीवुड' के कुछ कुछ निर्माताओं को ये बात समझ आने लगी है | क्योंकि आनेवाले समय में हमें बहुत सारी ऐसी फिल्में देखने को मिलने वाली है | जिसकी कहानी एकदम नयी है और वो फिल्में किसी और फिल्म का रीमेक नही है | उदाहरण के तौर पर 'अजय देवगन' की फिल्म 'मैदान' और 'ह्रितिक रोशन' की फिल्म 'फाइटर' है | जो फिल्में सच्ची घटना पर आधारित है |  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top