'स्पाई यूनिवर्स' की फिल्म 'वॉर 2' में होने जा रही है 'साउथ फिल्म इंडस्ट्री' के अभिनेता की एंट्री...

Cinematic Media
0

'वॉर' जो २०१९ में आई 'औल टाइम ब्लॉकबस्टर' फिल्मों में से एक थी | जो 'यशराज फिल्म स्टूडियो' के अंडर बनी थी | इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस होने के बाद 'यशराज फिल्म स्टूडियो' के 'चेयरमैन आदित्य चोप्रा' ने 'स्पाई यूनिवर्स' के बारे में सोचा | जिसमे 'वॉर', 'पठान' और 'टाइगर' जैसे फिल्मों के किरदारों को हम एक साथ देख पाएंगे | अब हबर सामने आ रही है, की 'वॉर' फिल्म के दुसरे भाग में 'ह्रितिक रोशन' के साथ साउथ फिल्मों के सुपरस्टार 'JR. NTR' होने वाले है |



'JR. NTR' जिनका पूरा नाम 'N. T. रामाराव जूनियर' है | इनको कौन नहीं जानता, पुरे भारत और यहाँ तक की बाहर के देशो में भी इनकी बहुत चर्चा चलती है | क्योंकि हाल ही में उनकी फिल्म 'RRR' को 'बेस्ट ओरिजिनल सॉंग' के लिए 'ऑस्कर पुरस्कार' से नवाजा गया | इसके बावजूद 'गोल्डन ग्लोब २०२३' के अवार्ड शो में भी इस फिल्म ने 'बेस्ट सॉंग' 'नाटू नाटू' के लिए पुरस्कार जीता | ये दोनों ही पुरस्कार भारत की किसी फिल्म ने पहली बार जीता है | इसके बाद से ही 'JR. NTR' अपनी आनेवाली फिल्मों के लिए बहुत मेहनत कर रहे है | क्योंकि अगली फिल्म 'बॉलीवुड' में उनकी पहली फिल्म होगी और उसका नाम होगा 'वॉर 2' | जो 'यशराज फिल्म स्टूडियो' के अंडर बन रही 'स्पाई यूनिवर्स' का भी हिस्सा है | इस फिल्म में भी हमें पहले भाग की ही तरह 'ह्रितिक रोशन' मुख्य भूमिका में दिखेंगे |

ये खबर 'ट्विटर पर' अभी भी 'ट्रेंडिंग' में चल रही है | 'JR. NTR' और 'ह्रितिक रोशन' के फँस ये खबर सुनने के बाद फिल्म केक लिए काफी ज्यादा उत्सुक है | दो दिन पहले ही खबर आयी थी की फ़िल्म 'वॉर २' के निर्देशक 'सिद्धार्थ आनंद' नहीं होंगे | बल्कि 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म के निर्देशक 'अयान मुखर्जी' इस फिल्म को निर्देशित करेंगे | कुछ लोग ये खबर सुन के बोहत नाराज थे तोह काफी कम लोग इस खबर से खुश थे | क्योंकि निर्देशक 'अयान मुखर्जी' ने इससे पहले सिर्फ 'रोमांटिक मूवीज' को ही निर्देशित किया है | बल्कि 'वॉर २' तोह एक एक्शन फिल्म होने वाली है | देखा जाये तो 'ब्रह्मास्त्र' भी एक 'एक्शन सुपर हीरो' फिल्म थी | जिस फिल्म के 'एक्शन' और 'VFX' दोनों जबरदस्त थे | और इस फिल्म के एक्शन को भी ऐसा शूट कीया गया था, की फिल्म देखनेवाले को गूसबम्प्स आ जाये | इसलिए शायद 'वॉर २' के निर्माताओ ने इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी 'अयान मुखर्जी' को सौपी है | पर इसके बाद आज 'JR. NTR' के 'वॉर २' फिल्म में होने की खबर सामने आई, तो सब लोग बहुत खुश हो गए |



'वॉर' एक ऐसी फिल्म थी जिसने 'ह्रितिक रोशन' और 'टाइगर श्रॉफ' जैसे मशहूर अभिनेताओ को एक साथ ला के, लोगो को एंटरटेन किया था | अब इसके दुसरे भाग में 'ह्रितिक रोशन' के साथ 'JR. NTR' का होना, ये फिल्म इन दोनों सुपरस्टार्स के डांस और एक्शन के जरिये सिनेमाघरों में आग लगा देगी | 'बॉलीवुड' और 'टॉलिवूड' के दो अभिनेता एक साथ आएंगे तोह फिल्म 'उत्तर भारत' के साथ साथ 'दक्षिण भारत' में भी भरपूर चलेगी | इस फिल्म का काम दिसंबर २०२३ से शुरू होगा | फ़िलहाल 'ह्रितिक रोशन' अपनी आनेवाली फिल्म 'फाइटर' में व्यस्थ है | जो भारत की पहली 'एरियल एक्शन' फिल्म होगी | और 'JR. NTR' अपनी आगे आनेवाली फिल्म 'NTR३०' के शूटिंग में व्यस्थ है | जिसके बाद उनकी 'KGF' फिल्म के निर्देशक 'प्रशांत नील' के साथ एक फिल्म आएगी | बाद में वो 'वॉर २' फिल्म में व्यस्थ होंगे | अब देखनेवाली बात होगी की 'ह्रितिक रोशन' और 'JR. NTR' की जोड़ी बड़े परदे पर कैसा कमाल करती है | 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top