फिल्मों की दुनिया में 'हॉलीवुड इंडस्ट्री' को न पहचानने वाले आज की तारीख में कोई नहीं है | वो एक ऐसी फिल्म इंडस्ट्री है, जो आज तक हमें सिर्फ और सिर्फ अलग तरह की यूनिक फिल्में ही दिखाती आ रही है | और ये सारी फिल्में दुनिया के हर कोने से लोग देखकर मजे लेते है | इसका पूरा श्रेय हॉलीवुड फिल्मों के निर्देशकों को जाता है | वहा ऐसे बहुत सरे निर्देशक है | जो कुछ यूनिक और हटके कॉन्सेप्ट के साथ फिल्में और वेब सीरीज बनाते है | आज हम उन्ही में से सबसे अच्छे ३ निर्देशक बताने जा रहे है | जिन्होंने अपनी जिंदगी में काफी सारी यूनिक फिल्में बनाई है |
इनमे से सबसे पहले नाम आता है वो 'क्रिस्टोफर नोलन' का | ये एक ऐसा नाम है जिसको हर कोई फिल्मों का दीवाना जरुर जानता होगा | उनकी शुरू से ले कर अब तक हर फिल्म एक यूनिक विषय पर ही बनी है | नोलन की पहली फिल्म १९९८ में आई फॉलोविंग थी | जो एक क्राइम साइकोलॉजिकल मिस्ट्री फिल्म थी | इसके बाद उनकी साल २००० में मेमेंटो फिल्म आई | जिसको हर किसी ने पसंद किया | उसके बाद २००५ में साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री ने इस फिल्म का रीमेक बनाया | ये फिल्म पूरी रीमेक ना होकर उस फिल्म की स्टोरी से इंस्पायर्ड हो कर बनायीं गयी फिल्म है | उसके बाद २००८ में 'बॉलीवुड इंडस्ट्री' की 'गजनी' आई वो भी इसी फिल्म से इंस्पायर्ड थी | २००८ में ही मेमेंटो को हिंदी भाषा में डब करके लोगों को ये फिल्म टीवी पर दिखाई गयी | ये फिल्म ऐसी थी जिसको देख के हर किसी का दिमाग हिल जाएगा | मोमेंटो के बाद नोलन की बहुत सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी चली | उनमे से सबसे मशहूर है, 'इंसेप्शन' और 'इंटरस्टेलर' | 'इंसेप्शन' एक सपनो के विषय पर बनायीं गयी फिल्म है | जिसको हर कोई नहीं समझ सकता | उसके बाद, बात की जाए 'इंटरस्टेलर' फिल्म की, तो ये फिल्म साइंस फिक्शन की दुनिया की सबसे परफेक्ट कही जाने वाली फिल्म है | जिसमे साइंस को एकदम सही तरीके से दिखाया गया है | उन्होंने 'बैटमैन' जैसी सुपर हीरो फिल्में भी बनाई है | जो बहुत हिट रही थी | 'क्रिस्टोफर नोलन' की इस साल २०२३ में 'ओपनहैमर' फिल्म आने वाली है | जिसमे एक वैज्ञानिक की कहानी दिखाई जाएगी जिन्होंने नुक्लेअर शस्त्र की खोज की थी | फिल्म में हमें 'श्रीमद्भगवद्गीता' का भी वर्णन देखने मिलेगा, ऐसा बताया जा रहा है |
'झैक स्नायडर' फिल्मों की दुनिया का ऐसा नाम है, जो लोगों को फिल्में दिखाकर उस फिल्म का एक अलग ही अनुभव देते है | जिससे वो फिल्म, देखनेवाले के दिमाग में छप जाती है | झैक एक निर्देशक है जिन्होंने साल २००४ में डावन ऑफ़ द डेड फिल्म बनाई | जो ज़ोंबी पर बनि १९७८ में आई एक ही नामक डावन ऑफ़ द डेड फिल्म की रीमेक थी | जो उस वक्त की सबसे अच्छी मानी जाने वाली ज़ोंबी फिल्म थी | इसके बाद झैक की २००६ में '300' फिल्म आई | जो एक ऐतिहासिक फिल्म थी | इस फिल्म का अनुभव सिनेमाघरों में फिल्म देखने वालों के लिए बहुत अलग था | क्योंकि फिल्म के 'VFX' और 'स्लो मोशन एक्शन सीन्स' इतने जबरदस्त थे, की आप फिल्म देखते वक्त उसी ऐतिहासिक दुनिया में खो जाने की भावना पैदा होती है | ऐसा लगता है की भविष्य से ये फिल्म हमारे पास से आई है, जिसको आज भी देखते वक्त ऐसा नहीं लगता की ये २००६ में बनी फिल्म है | इसके बाद २००९ मी वॉचमेन फिल्म आई, जो 'DC कॉमिक्स' के सुपरहिरोज पार आधारित एक फिल्म थी | जो '300' फिल्म जैसी हि जबरदस्त थी | 'झैक' ने इसके बाद 'सुपरमैन' और 'बैटमैन' जैसी सुपर हीरो की फिल्मों में निर्देशन किया | जिनमे 'मैन ऑफ़ स्टील', 'डावन ऑफ़ जस्टिस' और २०२१ में आई 'जस्टिस लीग' फिल्म शामिल होती है | जिसके हर एक फिल्म को देखते वक्त सुपर हीरो वाली फीलिंग आती है | २०२१ में आई जस्टिस लीग फिल्म तो पूरे ४ घंटे की थी | फिर भी फिल्म का अनुभव ऐसा था, जिसको देख के ४ घंटे कब निकल जाए आपको पता भी नहीं चलता | झैक २००४ की फिल्म डावन ऑफ़ द डेड का एक यूनिवर्स बनाना चाहते थे | पर उनका ये यूनिवर्स नहीं बन सका | बाद में २०१९ के समय नेटफ्लिक्स ने इन फिल्मों के राइट्स खरीद लिए और झैक स्न्यडर को उनका यूनिवर्स बनाने की पूरी छुट दे दी | जिसके बाद उनकी इस यूनिवर्स में अब तक २ फिल्में आई है | जिसमे आर्मी ऑफ़ द डेड और आर्मी ऑफ़ थीव्स शामिल है | ये दोनों फिल्में काफी जबरदस्त है |
तीसरा बड़ा नाम आता है 'मार्टिन स्कॉर्सेसी' का | ये नाम क्राइम फिल्में बनाने वाले निर्देशकों में सबसे ऊपर आता है | मार्टिन हॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे निर्देशक है | जिनको फिल्में बनाने में ५५ साल का अनुभव है | उनकी पहली फिल्म साल १९६७ में आई व्हू'ज दैट नॉकिंग ऐट माय डोअर थी | ये एक रोमांस ड्रामा जोनर की फिल्म थी | इसके बाद उन्होंने ज्यादातर फिल्में क्राइम फिक्शन जोनर के ऊपर ही बनाई | जिसमे गुडफेल्लास, टैक्सी ड्राईवर, द बिग शेव, बॉक्सकर बर्था और द डिपार्टेड जैसी और भी कई फिल्में है | लगभग ये सारी ही फिल्में हॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी चली थी | पर क्राइम फिक्शन के अलावा मार्टिन ने और भी कई जोनर्स में फिल्में बनाई है | जैसे रैगिंग बुल, कैसिनो और द एविएटर | पर इनमे से सबसे ज्यादा मशहूर रही थी २०१० की शटर आइलैंड और २०११ की ह्यूगो | ये दोनों फिल्में उनके जिंदगी की बहुत अलग फिल्में थी और दोनों ही फिल्मों निर्देशन बहुत ज्यादा अलग था | बात की जाए शटर आइलैंड फिल्म की तो, ये फिल्म साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म थी | जिस फिल्म की एंडिंग हर किसी का दिमाग हिला देगी | कुछ लोगों को इस फिल्म की एंडिंग समज ही नहीं आई थी | इस के बाद २०११ में मार्टिन के निर्देशन में बनी 'ह्यूगो' फिल्म आई | जो एक फॅमिली फिल्म थी | इस फिल्म का जोनर मिस्ट्री एडवेंचर था | इस फिल्म की कहानी ५०% सच्ची घटना पर आधारित थी | जो फ्रेंच इल्युजनिस्ट जेओर्जेस मेलिएस पर फिल्माई गई थी |
इस तरह 'हॉलीवुड इंडस्ट्री' में आज भी यूनिक तरह की फिल्में और वेब सीरिज बनती है | और लोगों की प्रतिक्रिया भी ऐसे कॉन्टेंट को लेकर अच्छी ही निकल के आती है | क्योंकि लोगों को आज कल फिल्मों में कुछ अलग तरह का प्रयोग इस्तेमाल होते देखना चाहती है | जिससे उन्हें फिल्म देखने पर अलग किक और अनुभव मिले | और 'हॉलीवुड' यही सब पहले से ही करता आ रहा है | इसलिए आज भी 'हॉलीवुड इंडस्ट्री' दुनियाभर में मशहूर है|



