१. हिट : द फर्स्ट केस - ये साउथ इंडियन इंडस्ट्री ऐसी 'थ्रिलर' फिल्म है | जिसको लोगों ने बोहत प्यार दिया है | पर 'बॉलीवुड' में इस फिल्म का रीमेक होना लोगों को सबसे ज्यादा उदास कर रहा है | अब तक इस फिल्म का कोई नाम सामने नहीं आया है | पर इसका रीमेक २०२४ तक लोगों को देखने मिल जायेगा | जो लोगों को पसंद आत है या नहीं ये देखने वाली बात होगी |
२. सूराराई पोत्रु - ये फिल्म एक ऐसी भावुक कर देने वाली फिल्म थी | इसने लोगों को सबसे ज्यादा खुद से जुड़े रखा | इस फिल्म का जो इमोशन है, वो देखके आर किसी के आँखों में आसू आ जायेंगे | जिस फिल्म के अभिनेता 'सूर्या' थे | जिसका रीमेक 'बॉलीवुड' में किया जा रहा है | और उस फिल्म में हमें नजर आयेंगे बॉलीवुड के खिलाडी 'अक्षय कुमार' | जिनकी पिछली साउथ इंडियन रीमेक फिल्में थी, 'कटपुतली' और 'सेल्फी' | जो 'रत्सासन' और 'ड्राइविंग लाइसेंस' फिल्म की हिंदी रीमेक्स थी | जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी | फिर भी अक्षय अपनी तीसरी रीमेक फिल्म लाने जा रहे है | जो अब कैसी बनेगी, ये फिल्म रिलीज होने पर ही पता चलेगा |
३. आनियाँ (अपरिचित) - इस फिल्म को हर किसी ने आज के तारिख में जरुर देख होगा | अगर नहीं तो एक बार इस फिल्म को अवश्य देखिये | क्योंकि इस फिल्म का जो विषय है, उस विषय पर फिल्म बनाना आज के ज़माने में आहूत जरुरी है | जिसका इंतजार अब लोगों का ख़तम होने वाला है | क्योंकि २ साल पहले ही 'आनियाँ' फिल्म के असली मेकर 'S. शंकर' ने इस फिल्म के रीमेक का अनाउंसमेंट कर दिया था | जिसपर बहूत विवाद भी हुआ था | 'आनियाँ' फिल्म २००५ में आई थी और इस फिल्म के अभिनेता 'विक्रम' ने जैसा अभिनय किया था, वो सबको पसंद आया था | पर अब इस फिल्म के रीमेक में 'रणवीर सिंह' होने वाले है | जो कैसा अभिनय करते है | ये देखने वाली बात होगी | वैसे निर्देशक 'शंकर' की फिल्मों में कोई ना कोई 'सामाजिक संदेश' जरुर होता है | इसलिए लोगों की इस फिल्म के रीमेक से अभी भी उम्मीदे टिकी हुई है |
इससे पहले 'बॉलीवुड' में इतनी सारी रीमेक फिल्में आ चुकी है | जिसमे से कुछ 'टॉलीवुड' की थी, कुछ 'सैंडलवुड' की थी, तोह कुछ 'हॉलीवुड' की थी | पर अब पिछले ३-४ सालों से लगभग 'टॉलीवुड' और 'सैंडलवुड', मतलब 'साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री' की ही रीमेक्स ज्यादा आ रहे है | अब लोगों को 'बॉलीवुड' के रीमेक फिल्मों से चिड आने लगी है | इसका सबसे अच्छा उदहारण 'विक्रम वेधा' और 'सेल्फी' जैसे रीमेक फिल्मों फ्लॉप होना है | जो फिल्में अच्छी होने के बावजूद लोगों ने इन्हें नहीं देखा |

