बॉलीवुड में पहली बार कदम रखने जा रहे है विवेक दहिया...

Cinematic Media
0

'विवेक दहिया' जो 'हिंदी टीवी सीरियल' के एक मशहूर अभिनेता है, जल्द ही 'बॉलीवुड' में अपना 'डेब्यू' करने जा रहे है | विवेक ने इससे पहले 'ये है मोहब्बतें', 'क़यामत की रात' और 'कवच : काली शक्तियों से' जैसे 'हिंदी टीवी सीरिअल्स' में काम किया है | वो अपनी आनेवाली फिल्म में 'कुमार सानु' की बेटी 'शैनन' के साथ काम करेंगे | शैनन भी इस फिल्म के जरिये पहली बार अपना 'बॉलीवुड डेब्यू' करेंगी | ये फिल्म एक रोड ट्रिप के ऊपर आधारित होगी | जिसका नाम होगा 'चल जिंदगी' |



'विवेक' ने टीवी सीरिअल्स के साथ साथ वेब सीरिज में भी अभिनय किया है | अपनी पहली फिल्म के बारे में विवेक ने कहा, "में किसी सही फिल्म के स्क्रिप्ट का इन्तेजार कर रहा था और मुझे ख़ुशी है, की मैंने चल जिंदगी को चुना | इस फिल्म में आपको मेरा अलग तरह का फिल्मी अवतार देखने को मिलेगा |" इसी के साथ मशहूर गायक कुमार सानु की बेटी शैनन का भी इस फिल्म के जरिये डेब्यू होने जा रहा है | शैनन एक युट्यूबर है, जो अपने युट्यूब चैनल पर एक सिंगर है | वो पहले से ही फिल्मों में काम करना चाहती थी |

'शैनन' फ़िलहाल 'लॉस एंजलिस' में रहा रही है | वो कहती है, "में अमेरिका का में अपने सिंगिग लाइफ में व्यथ होने दौरान, हमेशा से 'बॉलीवुड' फिल्मों में अभिनय करने का सपना देखती थी | में बहुत खुश हु की 'चल जिंदगी' फिल्म के साथ ये सपना मेरा साकार होने जा रहा है | ये एक बोनस है, की मुझे अपने पापा कुमार सानु के साथ दो गाने गाने का मौका मिला |" 


        



फिल्म की कहानी चार मुख्य किरदारों के इर्द गिर्द घुमती हमें नजर आने वाली है | 'सना' जो 'अमेरिका' से लौटी हुई एक संगीत छात्र है | 'साहिल' जो एक कॉलेज में पढाई करने वाला छात्र है | 'सदानंद' जो एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी है | और १० साल के लोक कलाकार 'विवान' है | एक दिन वो सब दुनिया की सबसे ऊँची सड़क 'लेह लद्दाख' जाने के लिए अपनी ट्रिप शुरू करते है | ये सब एक दुसरे से बिलकुल अनजान रहते है | सफ़र के दौरान ये सब एक दुसरे से मिलते है और साथ में सफ़र चालु करते है | यह अविस्मरनीय सफ़र उनके जीवन पर गहरा असर डालता है | और उनकी जिंदगी बदल देता है | इस प्रकार इस फिल्म क कहानी होगी | इस फिल्म में हमें 'विवेक दहिया' और 'शैनन' के अलावा 'संजय मिश्रा', 'मीता वशिस्त', 'विक्रम सिंह' और 'विवान शर्मा' जैसे दिग्गज कलाकार देखने मिलेंगे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top