'मार्वल' की फिल्मों में 'फैंटास्टिक फोर' का नाम शायद कुछ लोगों को नया लग सकता है | पर ये वो फिल्म थी जो 'मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स' शुरू होने से पहले रिलीज की गयी थी और लोगों ही तब उसे काफी पसंद किया था | पर कुछ सालों से हमें इस पूरी फिल्म सीरीज का एक भी भाग देखने नहीं मिला है | सन २०२२ में रिलीज हुई फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज २' में इस फिल्म के हीरोज को दिखाया गया था | हालांकि लोगों को वो फिल्म और उस फिल्म में 'फैंटास्टिक फोर' के हीरोज को पेश करना उतना पसंद नहीं आया था | उसके बाद से ही 'फैंटास्टिक फोर' की नए फिल्म की घोषणा कर दी गयी थी | जो २०२५ में लोगों को सिनेमा घरों में दिखाई जाएगी | पर अब खबर आ रही है की इस फिल्म के लिए कुछ और लेखक जुड़ रहे है |
अब कुछ सूत्रों से पता चला है की २०२५ में आने वाली इस फिल्म में 'जॉश फ्राइडमन' भी फिल्म की कहानी लिखने का हिस्सा होंगे | जिन्होंने इससे पहले 'अवतार : द वे ऑफ़ वौटर और 'स्नोपिअर्सर' जैसी टीवी सीरीज पर भी काम किया है | देखा जाये तो उनके ये दोनों ही फिल्मों के काम जबरदस्त है| क्योंकि 'अवतार : द वे ऑफ़ वौटर' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी अच्छी चली ये मुझे आपको बताने की जरुरत नहीं | और बात की जाये 'स्नोपिअर्सर' टीवी सीरीज की तो इस सीरीज के सारे ही सीजंस को लोगों ने काफी पसंद किया था | इससे आप अंदाजा लगा सकते है | की 'फैंटास्टिक फोर' फिल्म की कहानी जॉश कैसी लिखेंगे |
'फैंटास्टिक फोर' की पहली 'कॉमिक बुक' १९६० में प्रकाशित हुई थी | जिसके लेखक थे 'स्टेन ली' और उसको चित्रित किया था 'जैक किर्बी' ने | इस 'कॉमिक बुक' में 'रीड रिचर्ड्स' का किरदार था, जो पेशे से एक 'वैज्ञानिक' था | जो अपने विज्ञान को आगे अधने के लिए किसी ही हद तक जा सकते थे | २०२५ में आने वाली 'फैंटास्टिक फोर' फिल्म इसी कहानी से इंस्पायर्ड होगी | ये देखने वाली बात होगी की 'जॉश फ्राइडमन' इस कहानी को कैसे लिखते और प्रदर्शित करते है |
'मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स (MCU)' के लिए पिछले २ साल काफी निराशाजनक रहा है | क्योंकि 'MCU' के 'फेज ४' की शुरवात 'स्कारलेट जोहनसन' की फिल्म 'ब्लैक विडो' से हुई थी | जो फिल्म २०२१ रिलीज हुई और बी बॉक्स ऑफिस पर बूरी तरह बैठ गयी | इसी फिल्म की तुलना में २०२१ में ही आई फिल्म 'शांग ची' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कमाल किया था | क्योंकि इस फिल्म की कहानी और उसके किरदार पहले मार्वल की किसी भी फिल्म में नहीं दिखाए गए थे | इसलिए ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी हिट साबित हुई | पर उसके बाद फिर से बाकी की फिल्मों ने लोगों को नाराज कर दिया | जैसे 'इटरनल्स', 'डॉक्टर स्ट्रेंज २', 'थॉर ४', 'ब्लैक पैंथर २' और 'एंट मैन ३' | 'ब्लैक पैंथर २' और 'एंट मैन ३' बाकी फिल्मों की तुलना में ठीक चली, फिर भी 'मार्वल' की बाकि फिल्मों की तरह लोगों को उतनी पसंद नहीं आई | पर 'फैंटास्टिक फोर' से लोगों की उम्मीदे अभी भी टिकी हुई है | जिसे उस फिल्म के मेकर्स पूरा कर पाते है या नहीं ये फिल्म रिलीज होने पर ही पता चलेगा | वैसे लोग आज भी मार्वल कॉमिक के लेखक 'स्टेन ली' को याद करते है | क्योंकि उनके जाने के बाद से ही मार्वल की फ़िल्में कुछ ख़ास कमल नहीं कर पा रही है |

