'भारत' में ज्यादातर मसाला फिल्में ही बनती है | जो लोगों पसंद आती है और हिट भी हो जाती है | इन्ही मसाला फिल्मों में से एक थी २०१२ में आई फिल्म राऊडी राठौर | जो एक मसाला एक्शन ड्रामा फिल्म थी | ये फिल्म साउथ इंडियन इंडस्ट्री की फिल्म विक्रमाकुडू की रीमेक थी | जो S. S. राजामौली की २००६ में आई फिल्म थी | अब खबर ये सामने निकल के आ रही है, की इस २०१२ में आई फिल्म राऊडी राठौर का सीक्वल बनने जा रहा है | और ख़बरों की माने तोह इस फिल्म मुख्य किरदार अक्षय कुमार नहीं बल्कि 'सिद्धार्थ मल्होत्रा' होने वाले है |
'राऊडी राठौर' एक ऐसी फिल्म थी जिसको हर किसी ने पसंद किया था | और देख जाए तोह आज के समय पे भी ये फिल्म अगर टीवी पर लगती है, तो हर कोई इसे मजे से देखता है | भलेही ये एक रीमेक फिल्म थी, फिर भी हर कोई इसे बाकी रीमेक फिल्मों से ज्यादा पसंद करता है | क्योंकि २०१२ ये वो समय था की तब ज्यादा रीमेक फिल्में नहीं बनती थी | फिल्म जब रिलीज हो जाती थी, फिर फिल्म सिनेमाघरों से जाने के बाद लोगों को पता चल जाता था की वो दुसरे फिल्म की रीमेक थी | पर आज सोशल मडिया की वजह से वक्त बदल गया है | और इसी में न्यूज़ आई है राऊडी राठौर के दुसरे भाग में अक्षय कुमार ने काम करने से मन कर दिया है | साथ ही साथ इस फिल्म के निर्देशक को भी बदला जा रहा है |
जी हा आप सही सुन रहे है | दरअसल इस फिल्म के सीक्वल में अभिनय करने से अक्षय कुमार ने साफ़ मना कर दिया है | अक्षय कुमार की जगह अब सिद्धार्थ मल्होत्रा हमें पुलिस का किरदार करते फिल्म में नजर आएंगे | अक्षय का फिल्म को मन करने का मुख्या कारण है बॉलीवुड में लगातार रीमेक फिल्में बनना | उनके हिसाब से राऊडी राठौर २ भी एक रीमेक फिल्म होगी | जिसमे बाकी रीमेक फिल्मों की ही तरह कॉपी पेस्ट का काम किया जाएगा | ख़बरों के हिसाब से सिर्फ अभिनेता ही नहीं बल्कि फिल्म के दुसरे भाग के लिए निर्देशक भी कोई दूसरा होगा | देखा जाए तो पहले भाग को निर्देशित मशहूर डांसर प्रभुदेवा ने किया था | अब इसके दुसरे भाग निर्देशित अनीस बाजमी करने वाले है | जिनको अब तक हम ने सिर्फ कॉमेडी फिल्में ही बनाते देखा है |
अब 'अक्षय कुमार' और फिल्म 'राऊडी राठौर' के फँस इस बात से बहुत नाराज हुए होंगे | अब देखने वाली बात होगी की 'अनीस बाजमी' फिल्म को एक्शन से भरपूर बनाते है या कोई बकवास सी कॉमेडी डाल के फिल्म का मजा किरकिरा करते है | 'राऊडी राठौर' फिल्म 'S. S. राजामौली' की २००६ में आई फिल्म 'विक्रमाकुडू' की रीमेक थी | जिसके बाद में 'हिंदी', 'कन्नड़', 'तमिल' और 'बंगाली' ऐसे ४ रीमेक्स बने | जिसमे से 'राऊडी राठौर' सबसे अच्छी रीमेक फिल्म थी | जिसका दूसरा भाग आने के बाद फिल्म कैसी निकलती है, ये देखनेवाली बात होगी |

