आज हम जानने वाले है 'हॉलीवुड' के 'बुगीमैन' उर्फ़ 'कीआनु रीव्ज' के जीवन की कहानी, जो बहुत से लोग नहीं जानते

Cinematic Media
0

'कीआनु रीव्ज' आज 'हॉलीवुड' के एक ऐसे अभिनेता है | जिनकी तस्वीर आज हर किसी के मन में छप गयी है, जिन्होंने इनकी हर एक फिल्म को देखा है | और हम इनकी फिल्म 'द मैट्रिक्स' और 'जॉन विक' की बात करे तो 'द मैट्रिक्स' फिल्म के कांसेप्ट के साथ एक्शन्स और 'जॉन विक' फिल्म के एक्शन्स की, तो आज दुनिया का हर इंसान इन दोनों फिल्म फ्रैंचाइज़ी का फैन है | पर 'कीआनु रीव्ज' का जीवन बिलकुल सुकून से बिता हुआ नहीं है | इनके जीवन कहानी ऐसी है, जिसको सुनके हर कोई इंसान भावुक हो जायेगा |




'कीआनु रीव्ज' की नागरिकता 'कैनाडा' की है | बात की जाये उनकी 'माँ' और 'पिता' की | तो उनकी 'माँ' का नाम 'पैट्रिसीआ टायलर' है | जो आज ७९ साल की उम्र में भी अपने पहले के ही पैशन को जारी रखते हुए एक 'कॉस्टयूम डिज़ाइनर' है | और बात की जाये कीआनु के 'पिता' की, तो उनका नाम 'सैम्युअल नोव्लिन' रीव्ज था | जो 'हवाई' के 'जियोलॉजिस्ट' थे | पर अगर बात की जाये 'कीआनु' के बचपन की, तो उनका बचपन काफी कठिनाईयों के साथ गुजरा है | जब 'कीआनु' ३ साल के थे | तभी उनके पिता उन्हें छोड़ कर कई और चले गए | फिर आगे से कीआनु के माँ ने ही उनका पूरा ध्यान रखा | कीआनु एन चार अलग अलग स्चूलों में पढाई की | पर स्कूल में पढ़ते वक्त वो 'डिस्लेक्सिया' नामक एक बीमारी से जूझते थे | ये बीमारी एक कुछ ही सीखते वक्त उसमे परेशानी होने वाली बीमारी है | जिसमे अगर कोई व्यक्ति बोल रहा हो और सुननेवाले को उसका बोलना समज ना आना, उन अक्षरों और शब्दों से सम्बंधित कुछ सिखने में परेशानी होना | ये 'डिस्लेक्सिया' बीमारी के कुछ कारण है | 


'कीआनु रीव्ज' जब २३ साल के थे, तब उनके सबसे जिगरी दोस्त 'रिवर फ़ीनिक्स' की ड्रग्स के ओवरडोज़ से मृत्यु हो गयी | वो दोनों बचपन से बहुत एक दुसरे के जिगरी थे | उसके बाद सन १९९८ में कीआनु की शादी 'जेनिफर साईंम' से हुई | उनके शादी के कुछ समय बाद उनको एक बच्चा पैदा हुआ जो मृत अवस्था में था | इसके बाद 'कीआनु' और उनकी पत्नी 'जेनिफर' पूरी तरह से टूट गयी | एक तरह से वो दोनों डिप्रेशन में चले गए थे | बाद सबकुछ लगभग ठीक हुआ ही था की, उसके १८ महीने बाद ही कीआनु की पत्नी जेनिफर की एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गयी | जिसके बाद कीआनु की जिंदगी दुःख से भर गयी | अब उनके साथ उनकी बहन 'किम रीव्ज' थी | जिनको 'ल्यूकेमिया' नाम की बीमारी थी | जो एक प्रकार का 'ब्लड कैंसर' था| खुशनसीबी से उनकी ये बीमारी ठीक हो गयी |


             


ऐसे हादसों से पूरी जिंदगी बिताना बोहत ही मुश्किल काम होता है | फिर भी 'कीआनु' ने अपने आगे की जिंदगी के बारे में सोचा और आगे बढे | २०१८ में उनकी दूसरी शादी 'अलेक्झांड्रा ग्रांट' से हुई | और अब तक वो दोनों साथ में अपनी जिंदगी गुजार रहे है | कीआनु ने १९९९ की सबसे चर्चित फिल्म द मैट्रिक्स में काम किया | और बादमे फिल्म रिलीज होने के बाद उन्होंने द मैट्रिक्स फिल्म से हुई कमाई का ७०% हिस्सा उन सारे अस्पतालों में दान कर दिए जहा उनकी बहन जैसे कई और पेशंट्स ल्यूकेमिया इमारी से जुंझ रहे थे | द मैट्रिक्स फिल्म के बाद उन्होंने और भी कई फिल्मों में काम काम किया | जैसे कौंस्टनटिन, मैन ऑफ़ ताई ची और स्ट्रीट किंग्स जैसे और भी कई फिल्मों में अभिनय किया | पर इनमेसे सबसे मशहूर फिल्म फ्रैंचाइज़ी थी जॉन विक की | इस फ्रैंचाइज़ी की फिल्में इतनी मशहुर हुई | की लोग इसके दीवाने हो गए | क्योंकि इन फिल्मों का एक्शन अलग स्टाइल का था | और ये फिल्में जिन्होंने निर्देशित की है, वो पहले कीआनु रीव्ज की ही फिल्मे द मैट्रिक्स फिल्म फ्रैंचाइज़ी में स्टंट डबल का काम किया है |

ये सब बाते 'कीआनु रीव्ज' के बारे में जानने के बाद हर कोई भावुक हो गया होगा | आज के समय कीआनु रीव्ज इतने ज्यादा मशहूर हो गए है, की उनकी फिल्म जॉन विक का चौथा भाग भारत में भी धूम मचा रहा है | ऐसे आदमी को सच में हमारा सलाम |

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top