'भोला' फिल्म का आया ऐसा रिव्यु, दंग रह जाएंगे आप...

Cinematic Media
0

'भोला' फिल्म एक 'साउथ इंडियन फिल्म' का रीमेक है ये तोह सभी जानते है | क्योंकि बॉलीवुड में आजकल रीमेक फिल्में ही ज्यादा बन रही है | जिससे लोगों को  चिड आने लगी है | इसलिए लोग अब बॉलीवुड के रीमेक फिल्मों से दूर रहते है | फिर भी अजय देवगन ने जोखिम उठाकर 'कैथी' फिल्म का रीमेक 'भोला' फिल्म बना डाली | जो आज 'श्रीराम नवमी' के दिन सिनेमाघरों में 2D के साथ साथ 3D में भी रिलीज हुई है | फिल्म लोगों के रिव्यु के हिसाब से ७०% रीमेक है और ३०% अलग से मसला ऐड किया है | इसलिए फिल्म पूरी रीमेक नहीं है | आइये जानते है इस फिल्म का पब्लिक रिव्यु ३ प्लस पॉइंट्स और १ माइनस पॉइंट के साथ, जिससे फिल्म देखने के लिए आपके अन्दर भी इच्छा जागृत होगी |



पहले इस फिल्म को निर्देशित 'धर्मेन्द्र शर्मा' करने वाले थे | जो इस फिल्म के 'एडिटर' भी है | फिर बाद में इस फिल्म के 'निर्देशन' की जिम्मेदारी 'अजय देवगन' ने ले ली | क्या उन्होंने फिल्म अच्छी बनायीं है ? सबसे पहले देखते है इसके ३ 'प्लस पॉइंट्स' :-

१. फिल्म का एक्शन - लोगों को फिल्म का एक्शन बहुत ज्यादा जबरदस्त लगा है | फिल्म में सारे 'एक्शन सीन्स' को एकदम अलग तरीके से शूट किया गया है | एक्शन सीन्स शूट करने का सारा श्रेय 'सिनेमेटोग्राफर असीम बजाज' को जाता है | जिन्होंने अलग अलग अंदाज में एक्शन सीन्स को शूट करके परदे पर प्रेजेंट किया | इन्होने ही 'शिवाय' फिल्म भी सिनेमेटोग्राफी की थी | उस फिल्म में बॉलीवुड का पहला वैन टेक विदाउट कट वाला एक्शन सिन दिखाया था |

२. बैकग्राउंड म्यूजिक - फिल्म में जब भी 'अजय देवगन' एक्शन करने पर उतर आते थे | तब बैकग्राउंड में चलने वाला "आज फिर जीने की तमन्ना है" स्लो मोशन वाला गाना, लोगों को फिल्म देखते वक्त 'गूसबम्प्स' लता था | ऊपर से हीरो और सारे विलंस के बैकग्राउंड में चलने वाला अलग अलग तरह का म्यूजिक मन को एक अलग ही फील देता था | जिससे फिल्म देखने में और ज्यादा मजा आता था |

३. फिल्म के विलंस - जबसे बॉलीवुड में विलंस को स्ट्रोंग दिखाने का ट्रेंड चालू हुआ है, तबसे लोगों को विलन ऐसा चाहिए जो हीरो के लिए सब मुश्किल कर दे और ये सब एकदम लोजिकल तरीके से लोग देखना चाहते है | ये बात इस फिल्म में एकदम विश्वसनीय तरीके से लोगों को दिखाई है | फिल्म के विलं हमें 'दीपक डोबरियाल' और 'गजराज राव' दिखाए है | इनके साथ और भी कई विलंस हमें फिल्म में देखने मिलते है | और वो सब विलंस के सिन हमें कतई नकली नहीं दीखाई देते है | जिससे फिल्म में हीरो के साथ आगे क्या होगा ये जानने की उत्सुकता बनी रहती है |



पर इन सब पर हट कर आ जाये फिल्म के १ माइनस पॉइंट पर तो... :-

१. फिल्म के VFX - आजकल लगभग हर फिल्म में हमें VFX का यूज़ देखने मिलता है | भलेही फिल्म 'रोमांटिक' हो या फिर कोई 'फॅमिली फिल्म' | हमें हर फिल्म में थोडा ही क्यु हो ना | पर VFX देखने मिलता है | पर ये VFX का पॉइंट भोला फिल्म के लिए माइनस पॉइंट बन जाता है | फिल्म में इतनी सारी चीजे अच्छी होने के बावजूद, VFX अच्छा ना होने के कारण लोगों का ध्यान बार बार VFX के माइनस पॉइंट पर जा रहा था |




फिल्म के 'एक्शन सीन्स' शूट करने में कई दिन लगे थे | इसके लिए फिल्म के 'अभिनेता' और 'निर्देशक' 'अजय देवगन' ने काफी ज्यादा मेहनत की थी | जो मेहनत आज लोगों को फिल्म पसंद आने के कारन रंग लायी है | अब देखना मजेदार होगा की लोगों को साउथ इंडियन फिल्म 'कैथी' से ज्यादा 'भोला' फिल्म पसंद आती है या नहीं | 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top