कल 'श्रीराम नवमी' के दिन ये फिल्म रिलीज होगी | जिसकी एडवांस बुकिंग ११ दिन पहे से ही शुरू कर दी गयी थी | पर एडवांस बुकिंग पर नजर डाली जाये तो वो कुछ ख़ास कमल नहीं कर पाई | फिल्म अब तक सिर्फ १ करोड़ की ही एडवांस बुकिंग कर पाई है | इससे पहले 'अजय देवगन' और तब्बू की फिल्म 'दृश्यम २' आई थी | जिसकी एडवांस बुकिंग ६.४५ करोड़ की हुई थी | पर 'भोला' फिल्म उससे कई ज्यादा पीछे है | ये बात भोला के मेकर्स को निराश करने वाली है | अजय देवगन की खुद की निर्देशित की गयी फिल्में काफी अच्छी बनी दिखती है | फिर भी इस फिल्म के ऐसे रिपोर्ट्स 'अजय देवगन' के फँस को भी निराश करते है |
इसका मुख्य कारण है, फिल्म का रीमेक होना | क्योंकि आजकल 'बॉलीवुड' में 'रीमेक फिल्में' देखना लोग पसंद नहीं करते | कुछ सालों से 'बॉलीवुड' में ८०% फिल्में रीमेक ही बन रही | या तो वो हॉलीवुड की रीमेक होती है या फिर साउथ इंडियन फिल्मों के रीमेक | इसका इकलौता उदहारण है बॉलीवुड की रेमेक फिल्म 'विक्रम वेधा' | जो एक बहुत अच्छी फिल्म थी | फिर भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही | इस फिल्म के मेकर्स वोही थे जिन्होंने असली 'विक्रम वेधा' बनायीं थी | फिर भी लोगों ने इस फिल्म को नहीं देखा | अब शायद लोग भोला फिल्म के साथ भी ऐसाही करने वाले है | ऐसा दिखाई देता है | अजय देवगन ने भोला फिल्म में अपने हिसाब से कुछ बदलाव किये है | जो असली फिल्म में हमें नहीं दिखाई दिए | वो लोगों को एक्शन और थ्रिल से एंटरटेन करना चाहते है और इस फिल्म के यूनिवर्स को भी आगे बढ़ाना चाहते है | इसलिए फिल्म में बदलाव एक सही निर्णय लगता है |
चाहे कुछ भी हो, अब देखने वाली बात होगी की फिल्म कैसी रहती है | क्योंकि 'शिवाय' फिल्म भी 'अजय देवगन' के निर्देशन में बनी एक जबरदस्त फिल्म थी | जिसमे 'बॉलीवुड' का पहला वन टेक विदाउट कट वाला एक्शन सिन देखने मिला था | अब 'भोला' फिल्म में क्या नया देखने मिलेगा ये देखनेवाली बात होगी | बात की जाये फिल्म के स्टार कास्ट की, तोह इसमें हमें मुख्य भूमिका में अजय देवगन देखने मिलेंगे | इसके अलावा तब्बू, अमाला पॉल, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल जैसे और भी दिग्गज कलाकार इस फिल्म में देखने मिलेंगे | अब फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है, ये फिल्म रिलीज होने पर ही पता चलेगा |
आप सबको श्रीराम नवमी की हार्दिक शुभकानाए !
