'यशराज फिल्म स्टूडियो' के 'CEO' ने किया अपनी 'स्पाई यूनिवर्स' के फिल्मों का अनाउंसमेंट...

Cinematic Media
0

'यशराज फिल्म्स' ये 'भारत' का एक ऐसा 'फिल्म स्टूडियो' है, जो पिछले '५० सालों' से अपने स्टूडियो के अंडर फिल्में बनाते आ रहा है | जो स्टूडियो 'यश चोप्रा' के नाम था | पर अब वो हमारे बिच नहीं है | अब ये स्टूडियो 'आदित्य चोप्रा' के अंडर आता है | जिसके वो 'चेयरमैन' है और 'अक्षय विदवानी' इस स्टूडियो के दुसरे CEO है | जो पिछले '५० सालों' से ही इस स्टूडियो के अंडर काम कर रहे है | हाल ही में उन्होंने अपनी स्पाई यूनिवर्स के कुछ फिल्मों को लेकर अनाउंसमेंट किया है |



'स्पाई यूनिवर्स' की बात की जाये तो इसकी पहली फिल्म 'एक था टाइगर' थी | जो २०१२ में सिनेमा घरों में आयी थी और बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लॉकबस्टर हिट' हुई थी | पर तब इसकी 'स्पाई यूनिवर्स' जैसा कुछ तय नहीं हुआ था | पर जब २०१९ में 'ह्रितिक रोशन' और 'टाइगर श्रॉफ' की 'वॉर' आयी | तब 'यशराज फिल्म स्टूडियो' ने इसे एक 'यूनिवर्स' में बदलने का सोचा | जैसे 'मार्वल' की फिल्मों में सारे 'सुपर हीरो' साथ आते है | कुछ वैसे ही इस 'स्पाई यूनिवर्स' में 'वॉर के कबीर', 'एक था टाइगर' के 'टाइगर' और 'पठान' फिल्म के 'पठान' जैसे सारे 'जासूस' एक होकर एक 'यूनिवर्स' बनाया जायेगा |इसका 2 दिन पहले यशराज फिल्म स्टूडियो के दुसरे नंबर के CEO अक्षय विद्वानी ने अनौंसमेंट किया | जिसमे आने वाले समय में हमें कुछ अभिनेताओं की साथ में फिल्मे परदे पर देखने मिलेंगी |

'अक्षय विद्वानी' यशराज फिल्म्स के 'चेयरमैन आदित्य चोप्रा' के काफी करीबी है और काफी समय से दोनों साथ कम कर रहे है | अक्षय विद्वानी ने कहा, "पिछले साल हमारी काफी सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही | जैसे सम्राट पृथ्वीराज, जयेशभाई जोरदार, संदीप और पिंकी फरार जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी | पर अब हमें लोगों के विचार समज आ गए है | जब से पठान रिलीज हुई और वो बॉक्स ऑफिस चली | उससे हमें लोग किसतरह की फिल्में देखना चाहते है ये पता चला |" इसके साथ उन्होंने 'टाइगर ३', 'वॉर 2' और 'पठान 2' की आनौंसमेंट की |


पठान में सलमान खान का केमिओ दिखाने के बाद अब यशराज फिल्म्स 'टाइगर ३' फिल्म पर काम कर रही है | जो फिल्म 'दिवाली २०२३' के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी | उसके बाद 'ह्रितिक रोशन' की 'वॉर' फिल्म के दुसरे भाग पर काम चालू होगा | बाद मे 'पठान 2' पर काम किया जायेगा | जिसमे शायद से हमें ह्रितिक, शाहरुख़, सलमान साथ नजर आये | कुछ अफ्वाओ के नुसार 'वॉर 2' में पठान के विलन जिम की कहानी भी फिल्म में दिखाई जाएगी | जिस जिम का किरदार जॉन अब्राहम ने निभाया था | जो सबको बोहत पसंद आया था |

फ़िलहाल 'पठान' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक लगभग १०५० करोड़ की कमाई कर चुकी है | जिससे ये बात साफ़ हो जाती है, की इसका दूसरा भाग भी आयेगा | 'शाहरुख़ खान' फ़िलहाल जवान फिल्म के शूटिंग में व्यस्थ है | जिसके बाद वो अपनी अगली फिल्म 'डंकी' पर काम शुरू करेंगे | जिसके बाद ही 'पठान 2' का काम चालू होगा | बात करे 'ह्रितिक रोशन' की तोह वो अपनी आनेवाली फिल्म 'फाइटर' के शूटिंग में व्यस्थ है | जिसके बाद वो 'वॉर २' पर काम करना चालू करेंगे | और रही बात 'सलमान खान' की तोह उनकी अगली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' होने वाली है | जो अगले महीने २१ अप्रैल २०२३ को 'ईद' के मौके पर रिलीज होगी | उसी के साथ 'सलमान खान' 'टाइगर ३' की शूटिंग भी कर रहे है | वैसे 'स्पाई यूनिवर्स' की 'यशराज फिल्म स्टूडियो' की तरकीब बहुत अच्छी है | बस लोगों को इन सारी फिल्मों से कुछ अलग चाहिए | जो ये सारी फिल्में दे पाती है या नही, ये देखने वाली बात होगी |


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top