'हॉलीवुड' एक ऐसी इंडस्ट्री है, जिसके बड़े बड़े प्रोडक्शन हॉउस से हर साल बड़ी बड़ी फ़िल्में आती रहती है | और हर साल ज्यादातर ऑस्कर पुरस्कार भी हॉलीवुड की फिल्में हि ले जाती है | आज हम इसी साल २०२३ में आगे आने वाली १० ऐसी फिल्मे देखेंगे, जिसके लिए सब इंतज़ार कर रहे है |
1. जॉन विक : चैप्टर 4 - ये फिल्म एक ऐसी फिल्म की फ्रैंचाइज़ी है, जो अपने पहले के तीनो पार्ट्स में अलग अलग तरीके के एक्शन सीन्स लोगों को दिखा चुकी है | हर फिल्म की कहानी को आगे जारी रखा गया है उसके अगले पार्ट में | जॉन विक के चौथे भाग में भी आपको चैप्टर 3 के आगे की कहानी देखने को मिलेगी | अगर आपने इसके तीनो भाग अभी तक नही देखे है, तो में आपको इन तीनो भागो को अवश्य देखने की सलाह दूंगा | आपको तीनो भाग हिंदी में देखने को मिल जायेंगे |
Release Date :- 24th March, 2023
ट्रेलर लिंक (हिंदी ट्रेलर) :- https://www.youtube.com/watch?v=9YRVT_xywcs
2. फ़ास्ट X - फ़ास्ट X फिल्म फ़ास्ट एंड फ्युरिअस फिल्म सीरीज का दसवा भाग है | इस फिल्म के लिए तो इस फिल्म सिरिज के फँस के साथ साथ एक्शन फिल्मों के फँस भी बहुत ज्यादा एक्सैटेड है | ये भाग इस फिल्म सिरिज का आखरी भाग होने वाला है | और इस बार हमें विलन हमारे एक्वामैन 'जैसन ममोआ' देखने को मिलेंगे |
Release Date :- 19th May, 2023
ट्रेलर लिंक (हिंदी ट्रेलर) :- https://www.youtube.com/watch?v=1uDl6cjH6Mc&t=1s
3. स्पाइडर-मैन : अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स - 'स्पाइडर-मैन' को आजकल कौन नहीं जानता | हर कोई अज 'स्पाइडर-मैन' का फैन है | स्पाइडर-मैन की एनिमेटेड फिल्म 'इनटू द स्पाइडर-वर्स' के बाद उसकी दूसरी एनिमेटेड फिल्म 'अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' के टाइटल से आ रही है | जिसके लिए मार्वल फँस और मल्टीवर्स मूवीज के फँस बेसब्रीसे कर रहे है | इसमें हमें इसके पहले भाग की ही तरह मल्टीवर्स दिखाया जायेगा | और इस बार फिल्म में भारतीय 'स्पाइडर-मैन' 'पवित्र प्रभाकर' भी दिखाया जायेगा |
Release Date :- 2nd June, 2023
ट्रेलर लिंक (हिंदी ट्रेलर) :- https://www.youtube.com/watch?v=eegksfkWNEI
4. द फ़्लैश - 'DC COMICS' की आनेवाली फिल्म द फ़्लैश भी मल्टीवर्स के कॉनसेप्ट के उपर बनायीं गयी फिल्म है | जिसमे हमारे पसंदीदा बैटमैन भी नजर आएंगे | और इसी के साथ हमारे पुराने फिल्मों बैटमैन मायकल किटन भी बैटमैन के किरदार में दिखेंगे |
Release Date :- 16th June, 2023
ट्रेलर लिंक (हिंदी ट्रेलर) :- https://www.youtube.com/watch?v=zPZRE0q9Umc
5. मिशन इम्पॉसिबल : डेड रेकोनिंग पार्ट वन - ये फिल्म २०२३ की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है | क्योंकि मिशन इम्पॉसिबल फिल्म के पिछले सभी भाग एक से बढ़कर एक थे | इसके हर फिल्म की कहानी स्पाई थ्रिलर एक्शन जोनर पर फोकस करती है | ये फिल्म मिशन इम्पॉसिबल फिल्म सीरीज का सातवा भाग होने वाली है | और इस फिल्म में हमें टॉम क्रूज रियल में स्टंट और एक्शन करते नजर आएंगे |
Release Date :- 14th July, 2023
ट्रेलर लिंक (हिंदी ट्रेलर) :- https://www.youtube.com/watch?v=tEbhEWoO0OQ&t=6s
6. स्टार ट्रेक 4 - 'स्टार ट्रेक' पुरी फिल्म सीरीज एक सुपर हीरो जोनर पर आधारित है | अब २०२३ में इसका चौथा भाग आने जा रहा है | जिसमे हमें खूब सारा एक्शन और जबरदस्त VFX देखने को मिलेगा | और हर बार की तरह फिल्म के निर्माता जे. जे. अब्राम्स ही होंगे |
Release Date :- 22nd December, 2023
ट्रेलर लिंक :- NOT RELEASED YET
7. एक्वामैन एँड द लॉस्ट किंगडम - 'एक्वामैन' २०१८ में आई 'DC COMICS' की कुछ बेहतरीन फिल्मों में से एक है | जिसको बनने में ४ साल लगे थे | और वो मेहनत भी रंग लायी थी | फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी | अब इसका दूसरा भाग आने जा रहा है | जिसके लीये हर कोई एक्सायटेड है | क्योकि इसके दुसरे पार्ट को भी बनने में अच्छी खासी मेहनत और वक़्त लगा है |
Release Date :- 25th December, 2023
ट्रेलर लिंक :- NOT RELEASED YET
8. इन्सीडियस 5 : फियर द डार्क - 'इन्सीडियस' फिल्मों की पूरी फ्रैंचाइज़ी 'हॉरर मिस्ट्री' जोनर के उपर है | जिसके पहले के दोनों भागो को निर्देशित किया है हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक 'जेम्स वॉन' ने | इनको हॉरर डायरेक्टर के नाम से भी जाना जाता है | क्योंकि ये ज्यादातर हॉरर फ़िल्में ही बनाते है | लोगों को इन्सीडियस फिल्मों के शुरू के दो भाग ही पसंद ए है | क्यूंकि उसे जेम्स वॉन ने निर्देशित किया था | अब इसके पाचवे पार्ट को इसी फिल्म के शुरू के दो पार्ट के अभिनेता 'पैट्रिक विल्सन' निर्देशित करने वाले है | इसके पाचवे भाग का में भी बेसब्रीसे इंतजार कर रहा हूँ |
Release Date :- 7th July, 2023
ट्रेलर लिंक :- NOT RELEASED YET
9. द नन 2 - 'द नन' फिल्म भी २०१८ में आई हुई हॉरर फिल्म है | जिसके निर्माता भी 'जेम्स वॉन' ही है | हालांकि ये फिल्म कुछ लोगों को पसंद आई थी और कुछ को नहीं | द नन 2 फिल्म को भी जेम्स वॉन ने ही प्रोड्यूस किया है | ये फिल्म एक ब्लॉकबस्टर फिल्म सीरीज 'द कॉनजुरिंग यूनिवर्स' का हिस्सा भी है | जो यूनिवर्स खुद जेम्स वॉन ने ही क्रिएट किया है | अब देखने में मजा आयेगा की फिल्म कैसी रहती है |
Release Date :- 8th September, 2023
ट्रेलर लिंक :- NOT RELEASED YET
10. इंडियाना जोंस ऐंड द डायल ऑफ़ डेस्टिनी - ये फिल्म इंडियाना जोंस फिल्म सीरीज की ५ वी फिल्म है | जो एक एडवेंचर थ्रिलर जोनर में आती है | इसके दुसरे भाग में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता 'अमरीश पूरी' ने भी अभिनय किया है | ये फिल्म वॉल्ट डिज्नी के अंडर अति है | जिसकी वजह से फिल्म के लिए उत्साह और बढ़ जाता है |
Release Date :- 30th June, 2023
ट्रेलर लिंक (हिंदी ट्रेलर) :- https://www.youtube.com/watch?v=HeuhN6OgIhQ&t=1s
इस तरह २०२३ में फिल्मों की धूम मची रहेगी | और सिनेमा घरों के अलावा OTT Platforms पर ही अच्छी अच्छी फिल्में और वेब सीरीज हमें देखने को मिलेंगे |

