'ऑस्कर्स २०२३' में इंडियन फिल्मों का जलवा...

Cinematic Media
0

आखिरकार भारतीय फिल्मों के भक्तों का इंतजार अब ख़तम हो गया | कल वोह चीज़ हुई जो अब तक भारतीय फिल्म के इतिहास में पहले कभी नहीं हुई | ऑस्कर पुरस्कार जो पुरे विश्वभर में से सबसे अच्छी फिल्मों को पुरस्त्रित करता है | वो ऑस्कर हमारे २ भारतीय फिल्मों ने अपने नाम कर लिया है | 


'RRR' और 'द एलीफैंट व्हिस्परर्स' नामक इन फिल्मों ने 'ऑस्कर' जीतकर 'भारतीय फिल्म इंडस्ट्री' का नाम गर्व से उचा कर दिया है | ये दोनों ऐसी फ़िल्में है, जिन्होंने भारत को पहली बार 'ऑस्कर' पुरस्कार दिया है | देखा जाये तोह इससे पहले भी बोहत सारी फ़िल्में 'ऑस्कर' के लिए नोमिनेट हुई थी | पर जित नहीं पाई | जैसे १९५७ में 'मदर इंडिया' पहली ऐसी भारतीय फिल्म थी, जिसको ऑस्कर में नोमिनेट किया गया था | उसके बाद २००१ में 'लगान', २००६ में 'रंग दे बसंती', २००७ में 'तारे ज़मीन पर' और कुछ साल पहले आयी हुई  फिल्म २०१९ की 'गली बॉय' | इन साडी फिल्मों को ऑस्कर के लिए नोमिनेट किया गया था | लेकिन इनमें से कोई फिल्म ऑस्कर नहीं जीत पाई | इसी तरह साउथ इंडस्ट्री की भी कुछ मूवीज ऑस्कर के लिए भेजी गयी थी | पर वो नोमिनेट भी नहीं हो पाई |




इस बार ऑस्कर में बेस्ट इंटरनॅशनल फीचर फिल्म के कैटेगरी में भारतीय फिल्म छेल्लो शो भेजी गयी थी | जिसका अंग्रेजी नाम द लास्ट फिल्म शो था | जो एक गुजराती फिल्म थी | पर वो फिल्म नोमिनेट नहीं हो पायी | भारत के लोगों की इच्छा थी की 'RRR' इस कैटेगरी में नोमिनेट होनी चाहिए | क्योकि इस फिल्म ने हॉलीवुड में भी अपना डंका बजाया था | पर ऐसा नहीं हो पाया | उसके बावजूद 'RRR' फिल्म ने बेस्ट ओरिजिनल सॉंग कैटेगरी में ऑस्कर जीता | जिस गाने का म्यूजिक M. M. कीरावनी ने दिया था | और बेस्ट शोर्ट डॉक्युमेंट्री फीचर कैटेगरी में 'द एलीफैंट व्हिस्परर्स' फिल्म ने ऑस्कर जीता | ये दोनों ही फ़िल्में भारतीय साउथ इंडस्ट्री की थी |

हॉलीवुड में अब तक जितनी भी फिल्में भारत देश के विषय के ऊपर बनी है | उन सब ने ऑस्कर में किसी न किसी कैटेगरी में ऑस्कर पुरस्कार जीता ही है | चाहे वो १९८२ में बनी 'गाँधी' फिल्म हो | या वो २००८ की फिल्म 'स्लमडॉग मिलीनेयर' हो | या चाहे २०१२ में बनी फिल्म 'लाइफ ऑफ़ पाई' हो | १९८२ में आई फिल्म गाँधी ने ८ ऑस्कर्स पुरस्कार जीते थे | स्लमडॉग मिलीनेयर २००८ में आयी ऐसी फिल्म है, जिसने ७ ऑस्कर्स जीते थे | जिसमे में से एक ऑस्कर पुरस्कार हमारे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और म्यूजिक कॉम्पोसर 'A. R. रहमान' को भी मिला है | और २०१२ की फिल्म लाइफ ऑफ़ पाई जिसने ४ ऑस्कर्स अपने नाम किये थे | पर २०२२ तक हमारी भारत की ही फिल्मों को ऑस्कर पुरस्कार नहीं मिलता था | और यही नामुमकिन काम भारत की साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने कर दिखाया है |


'RRR' फिल्म देखने के बाद हॉलीवुड के बोहत सारे निर्देशकोने फिल्म की बहुत तारीफ़ की थी | अमेरिका के सिनेमा घरों में ये फिल्म रिलीज होने के बाद वहा के लोगो भी फिल्म की जमकर तारीफ़ की | सोशल मीडिया पे बहुत सारे वीडियोज भी वायरल हुए थे, जिसमे अमेरिका के लोग सिनेमा घरों में फिल्म देखते वक़्त तालिया और सीटियाँ बजा रहे है | इस फिल्म की कहानी अंग्रेजो के वक़्त अचानक से मिले हुए दोस्तों की आज़ादी के लड़ाई की कहानी है | और अगर बात की जाये द एलीफैंट व्हिस्परर्स फिल्म की कहानी की, तो इसमें हमें दो कपल्स की कहानी दिखाई है | जहा एक दिन उन्हें एक जख्मी हाथी मिल जाता है | 

बात 'RRR' फिल्म के ऑस्कर मिले हुए गाने की आती है | तो इस गाने को लिखने के लिए १९ महीने का वक़्त लगा था | इस गाने की मेहनत और गाने में दिखाए गए 'यूनिक डांस स्टेप्स' और गाने की 'सिनेमेटोग्राफी' की वजह से इस फिल्म को ऑस्कर पुरस्कार मिला | जो ये फिल्म उस काबिल भी थी | 

अगर बात 'द एलीफैंट व्हिस्परर्स' शोर्ट डॉक्युमेंट्री की की जाये | तो इस फिल्म में दिखाई गयी भावनात्मक और हृदयस्पर्शी कहानी की वजह से इस फिल्म ने ऑस्कर अपने नाम किया | जो ये फिल्म भी पुरस्कार के काबिल थी | अब देखना ये होगा, की इस साल भारतीय फिल्मों में से कौनसी फिल्म ऑस्कर के लिए जाती है |


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top