'फाइटर' २०२४ में आने वाली भारत की पहली 'एरिअल एक्शन' फिल्म है | जिसमे आर्मी के फाइटर प्लेन्स के जरिये 'ह्रितिक रोशन' हमें फिल्म में एक्शन करते हुए दिखेंगे | इस फिल्म के निर्देशक 'सिद्धार्थ आनंद' होने वाले है | जिन्होंने इससे पहले हमें 'बँग बँग, वॉर और हाल ही में रिलीस हुई पठान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को बनाया है | फाइटर फिल्म की चर्चा ४-५ सालो से चल रही थी | फिर २०२२ के मई में इसका प्री- प्रोडक्शन का काम चालू हुआ और फिल्म की शूटिंग नवम्बर २०२२ से शुरू हो गयी |
फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ आनंद फ़िलहाल बोहत सुर्ख़ियों में है | क्योंकि हाल ही में उनकी फिल्म पठान रिलीज हुई है | जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है और विश्वभर में फिल्म ने अब तक १००० करोड़ की कमाई कर ली है | इसी को लेकर सिद्धार्थ आनंद का एक इंटरव्यू हुआ जिसमे उनसे फाइटर फिल्म के बारे में पूछा गया | उन्होंने कहा की, "फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है | फिल्म में कुल ५ गाने होंगे जिसमे से एक सैड सोंग भी होगा |"
सिद्धार्थ आनंद वोही निर्देशक है, जिन्होंने २०१४ से पहले 'सलाम नमस्ते, अंजना अंजानी, बचना ए हसीनो और ता रा रम पम जैसी कुछ रोमांटिक तो कुछ फॅमिली ड्रामा के ऊपर फ़िल्में बनायीं | कुछ सालो बाद ट्रेंड बदला, जिसके बाद उन्होंने बँग बँग फिल्म बनायीं जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही | १४० करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ३३२ करोड़ की कमाई कर फिल्म सुपर हिट रही | उसके बाद से ही सिद्धार्थ आनंद एक्शन फ़िल्में लाते रहे | जैसे वॉर और पठान | ये दोनों फिल्में भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई |
इसी तरह सिद्धार्थ आनंद बॉलीवुड को नेक्स्ट लेवल पे ले जाने के लिए भारत की पहली 'एरिअल एक्शन' फिल्म 'फाइटर' ला रहे है | ह्रितिक रोशन इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहे है | फिल्म में परफेक्ट दिखने के लिए ह्रितिक रोशन अपने जिम ट्रेनर 'क्रिस गेथिन' के साथ अपनी बॉडी पे फोकस कर रहे है | ३-४ दिन पहले ह्रितिक रोशन ने अपने इन्स्टाग्राम पोस्ट पर एक फोटो शेयर की जिसमे हमें उनकी जबरदस्त कट वाली बॉडी दिख रही है | इसी से पता चल जाता है की, फाइटर फिल्म के लिए ह्रितिक रोशन कितनी मेहनत कर रहे है |
ये फिल्म २५ जनवरी २०२४ में सिनेमा घरों में आयेगी | इस फिल्म की स्टोरी 'रेमन चिब्ब' लिख रहे है, जो इससे पहले खुद एक 'फाइटर पायलट' रहे चुके है | ये फिल्म हमें एक 'फ्रैंचाइज़ी' के रूप में दिखाई जाएगी | इसका मतलब हमें 'फाइटर' फिल्म का दूसरा पार्ट भी देखने को मिलेगा | इस फिल्म में हमें ह्रितिक रोशन के अलावा दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और बिरोल तर्कन यिल्दिज़ जैसे अभिनेता भी देखने मिलेंगे |

