'मिशन इम्पॉसिबल : ७' फिल्म के लिए अभिनेता 'टॉम क्रूज' ने किया जानलेवा स्टंट

Cinematic Media
0

टॉम क्रूज जिनका असली नाम थॉमस क्रूज मैपाथर IV है | लेकिन उन्होंने बाद में इस नाम को बदल के थोडा शोर्ट फॉर्म में टॉम क्रूज कर दिया | टॉम क्रूज हॉलीवुड के रियल एक्शन हेरोज में सबसे उपर आता है | अगर पैसो की बात की जाये तो टॉम क्रूज का नाम दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओ में भी आता है | दुनिया के हैण्डसम एक्टर्स में भी इनका नाम शामिल है |


आप अगर टॉम क्रूज की फ़िल्में उनके करियर के स्टार्ट से देखते आये हो, तो आपको पता होगा की वो अपनी फिल्मों में स्टंट्स बिना स्टंट डबल के खुद ही करते है | भलेही वो स्टंट हवा में हो, जमींन पे हो, या पानी में हो | ऐसाही स्टंट टॉम क्रूज अपनी आनेवाली फिल्म "मिशन इम्पॉसिबल : डेड रेकोनिंग पार्ट वन" में करने वाले है | ये फिल्म मिशन इम्पॉसिबल सीरीज की सातवी फिल्म होने वाली है | जो एक्शन से भरपूर होगी | जिसमे टॉम क्रूज ने सभी एक्शन सीन्स खुद किये है |

जी हा ये सच है | कुछ दिनों पहले 'पैरामाउंट पिक्चर्स' के यूट्यूब चैनल पर 'मिशन इम्पॉसिबल' के सातवे पार्ट का बिहाइंड द सीन्स का एक विडियो अपलोड हुआ था | जिसमे टॉम क्रूज ने कैसे अपनी जान जोखिम में डालकर बाइक वाला स्टंट किया | ये दिखाया गया है | विडियो में टॉम क्रूज बाइक पर सवार है, उनको एक रस्सी बंधी हुई है | बादमे टॉम उस बाइक को दौड़ते हुए सीधे उसी बाइक के साथ खाई में कूद जाते है | ये सिन देखने बाद बोहत से लोगो ने इस पे रिएक्शन वीडियोस बनाये, जिसमे ये सिन देखने के बाद उनकी सासे थम गयी थी |


इस स्टंट के लिए उन्हें लगभग १७००० बाइक स्टंट्स, ४००० स्काई डाइविंग, और भी बोहत साडी चीज़े उन्हें इस स्टंट के ट्रेनिंग के वक़्त करनी पड़ी थी | इस टट्रेनिंग में उन्हें मेंटली और फिजिकली दोनों से स्ट्रोंग होना था | ऐसाही कुछ उन्होंने टॉप गन मैवरिक फिल्म के साथ भी किया था | वो फिल्म एक एरिअल एक्शन फिल्म थी | जिसमे टॉम क्रूज ने सच में फाइटर प्लेन उड़ाया था | उसमे भी उन्होंने बिना स्टंटमन के स्टंट और एक्शन किये थे |

दुसरे अभिनेता फिल्म के लिए एक्शन सीन्स शूट करते वक़्त अपने स्टंट डबल का यूज़ करते है | लेकिन टॉम क्रूज अपनी जान की पर्वा किये बगेर खुद एक्शन करते है | उनका कहना है की, वो लोगों को फिल्म में चलने वाले एक्शन और स्टंट्स को फील करवाना चाहते है | इसी वजह से वो खुद एक्शन करते है | उनकी लगभग सारी फिल्मों में उन्होंने खुद ही सब एक्शन किये है | अगर बात की जाये उनके फिल्म में दौड़ने की, तो ये भी वो खुद ही करते है | इसके लिए उन्होंने अपना खुद का ट्रेनर रखा है | जो उन्हें बताता है की कैसे दौड़ने से वो कूल लगेंगे |

आपने टॉम क्रूज को हर फिल्म में दौड़ते हुए तो १००% देखा होगा | यही वजह है की अज टॉम क्रूज की ६० वर्ष उम्र होने बाद भी वो आज भी इतना तेज दौड़ सकते है | आप लोगों को यकीन नहीं होगा, लेकिन टॉम क्रूज आज भी एक सीधे साधे जवान लड़के से भी तेज दौड़ सकते है | इसलिए एक्शन और एक्टिंग दोनों के मामले में टॉम क्रूज आगे है | 

मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग पार्ट वन १४ जुलाई २०२३ को सिनेमा घरों में रिलीज होगी | ये फिल्म एक मल्टी स्टार कास्ट वाली फिल्म होगी | जिसमे आपको टॉम क्रूज के अलावा सा साइमन पेग, हेली अट्वेल, रेबेक्का फुर्ग्युसन, वेनेस्सा किर्बी और विंग रहाम्स जैसे दिग्गज अभिनेता आपको इस फिल्म में दिखेंगे | 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top