हॉलीवुड फिल्मों के निर्माता ' जे. जे. अब्राम्स ' मिले साउथ इंडिया के सुपरस्टार ' राम चरण ' से

Cinematic Media
0

जे. जे. अब्राम्स हॉलीवुड के एक प्रसिद्ध निर्मतोमे से एक है | जिन्होंने स्टार वार्स जैसी फिल्मों को भी प्रोड्यूस किया है और कुछ फिल्मों को डायरेक्ट भी किया है | उनके फँस सिर्फ हॉलीवुड में ही नहीं बल्कि पुरे विश्वभर में है | हाल ही में जे. जे. अब्राम्स साउथ के सुपरस्टार राम चरण से मिले थे | उन्होंने राम चरण को उनकी पार्टी में बुलाया था और वहा उन्होंने राम चरण के साथ फोटो भी खिचवाई |


राम चरण ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा - " आज मुझे जे. जे. अब्राम्स से मिले का मौका मिला | इस शाम मुझे आमंत्रित करने के लिए आपका धन्यवाद् सर | आपके काम में बोहत बड़ा प्रशंसक हु |" 

जे. जे. अब्राम्स ने इससे पहले ' मिशन इम्पोसिबल - III, स्टार ट्रेक ईंटो डार्कनेस और स्टार वार्स ' जैसी प्रसिद्ध फिल्में बनायीं है | स्टार ट्रेक फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डायरेक्टर का भी अवार्ड मिला है |


मार्च २०२२ में राम चरण की ' RRR ' फिल्म आई थी | इसमें राम चरण के अलावा जूनियर NTR, अजय देवगन, श्रिया सरन और अलिया भट्ट जैसे दिग्गज कलाकार भी थे | और इस फिल्म का निर्देशन साउथ के फिल्मों के सबसे बड़े निर्देशक ' S. S. Rajamouli ' ने किया था | ये फिल्म इतनी जबरदस्त बनायीं गयी थी, की इस फिल्म को हॉलीवुड के बड़े बड़े निर्देशक और निर्माताओ ने भी देखा | और भारत के साथ साथ ये फिल्म भारत की पहली ऐसी फिल्म बनी जिसने हॉलीवुड में ' Golden Globe Award ' जीता | तब से इस फिल्म के साथ ' S. S. Rajamouli ' भी पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो गए | ये हम भारतीयों के लिए बोहत बड़ी गर्व की बात है |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top