'आदिपुरुष' 'बॉलीवुड' की एक ऐसी फिल्म है जिसका इंतजार हर कोई कर रहा था | क्योंकि इस फिल्म कहानी 'रामायण' पर आधारित है | इसलिए फिल्में देखने वाला हर कोई इस फिल्म का इंतज़ार कर रहा था | पर इसका जब पहला टीज़र आया तोह सबका मूड उस टीज़र को देख ख़राब हो गया | पर अब वापस से इस फिल्म का बजट और लगाके इसका दूसरा टीज़र जल्द ही हमें देखने मिलेगा |
'आदिपुरुष' के टीज़र को देख सब ने इस फिल्म से उम्मीदे लगभग तोड़ ही दी थी | ये फिल्म एक लाइव एक्शन फिल्म होने के बावजूद टीज़र से ये फिल्म एक एनिमेटेड फिल्म लगती है | इसलिए सब लोगो ने इस फिल्म से लगभग अपनी उम्मीदे छोड़ दी थी | पर लोगों ज्यादा ट्रोल करने से फिल्म मेकर्स को अपनी गलती समाज आ गयी और फिल्म मेकर्स ने नक्की किया की इस फिल्म का बजट और बढ़ा के इस फिल्म को सुधराया जाये | क्योंकि पुरे टीज़र का VFX ही इतना घटिया और कार्टूनिश था, की हर किसी को ये टीज़र बेकार ही लगेगा | यहाँ तक की फिल्म में प्रभु 'श्रीराम' का किरदार निभा रहे एक्टर 'प्रभास' के ६ पैक्स भी VFX से बांये है |
फिल्म में और भी बोहत सारी गलतिया है | जैसे प्रभु श्रीराम के लेदर के चप्पल, रावन का लुक, रावन की सोने की जगह पत्थर की लंका और भी ऐसे बहुत सारे कारन है, जिससे देख हर किसी को गुस्सा आयेगा | फिल्म का दूसरा टीज़र ३० मार्च २०२३ को रिलीज किया जायेगा | इस दिन 'रामनवमी भी आती है | ऐसे शुभ अवसर पर अगर आदिपुरुष फिल्म का एक अच्छा टीज़र देखने को मिलेगा, तो फिल्म के लिए उत्सुकता और बढ़ेगी | कुछ दिन पहले ट्विटर पर लोगों ने "वेक अप ओम राउत" का एक ट्रेंड चलाया था | ओम राउत इस फिल्म के निर्देशक है | जिन्होंने इससे पहले 'तान्हाजी : द अन्संग वारियर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनायीं थी | इसके कुछ दिनों के बाद ही 'स्टार्ट आदिपुरुष' का ट्रेंड भी लोगों ने चलाया, जिसके बाद से ही टीज़र का डेट अन्नौंस हुआ |
ये फिल्म 'रामायण' के कहानी ऊपर हमें दिखाई जाएगी | जिसमे हमें साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास हमें प्रभु 'श्रीराम' के किरदार में दिखेंगे | कृति सनॉन माता सीता, सनी सिंह लक्ष्मण जी, देवदत्त नागे हनुमान और सैफ अली खान रावन के किरदार में हमें फिल्म में दिखेंगे | अब देखने वाली बात ये होगी की फिल्म का दूसरा टीज़र कैसा निकलता है | फिल्म के निर्माताओ ने २०० करोड़ रूपये और खर्च करके फिल्म के VFX को ठीक करने की कोशिश की है, ऐसा फिल्म मेकर्स का मानना है | जो भी है अब ३० मार्च को ही पता चलेगा की फिल्म का टीज़र कैसा है |

