अपने पहले दिन शुक्रवार को इस फिल्म ने सिर्फ भारत में ९.४० करोड़ की कमाई की है और दुसरे दिन शनिवार को फिल्म ने १०.२० करोड़ की कमाई की | ये बॉक्स ऑफिस नंबर्स भारत में 'हॉलीवुड' के फिल्मों के लिए बोह ज्यादा है | अगर देखा जाये तो वए फिल्म ने इतनी कमाई करनी भी चाहिए | इस फिल्म के 'चौथे भाग' का जो एक्शन लेवल है, वो दुनिया के बाकि फिल्मों में आज की तारीख में किसी भी फिल्म का नहीं | और यही चीज़ लोगों को फिल्म देखने पर मजबूर करती है | इस फिल्म की कहानी पहले के तीन भागों की ही तरह आगे बढाई गयी है | जिसका 'स्क्रीनप्ले' भी लोगों को बहुत पसंद आया है |
लोगों ने सबसे ज्यादा तारिफ फिल्म के 'एक्शन सीन्स' की की है | जिस तरह से इस फिल्म में हमें सारे 'एक्शन सीन्स' दिखाए गए है, वो सरे एक्शन्स लोजिकल और असली लगते है | जिसमे हमें गन्स का इस्तेमाल सबसे ज्यादा देखने को मिलता है | जो ये फिल्म हमें इसके पहले भाग से ही दिखाती आई है, वो भी अलग अलग स्टाइल से | इसके हर भाग में हमें इस फिल्म का एक्शन बढ़ता दिखाई देता है | और हर भाग में फिल्मों का एक्शन अलग अलग दिखाया गया है | इसी एक्शन के साथ साथ हमें इसकी 'सिनेमेटोग्राफी', 'बैकग्राउंड स्कोर' और 'साउंड मिक्सिंग' भी जबरदस्त देखने मिलती है | खास कर इसकी 'सिनेमेटोग्राफी' | जिसने हमें फिल्म देखते वक्त आँख झपकाने का भी मौका नहीं दिया | कब 2 घंटे ४९ मिनट की फिल्म ख़तम होती है वो हमें पता भी नहीं चलता | इस फिल्म की ये बात हमें प्रभावित करती है, की फिल्म लम्बी होने बावजूद लोगों को कैसे फिल्म से जुड़े रखना है जिससे लोग बोर ना हो और इस फिल्म ने ये बात साबित कर दी है |
फिल्म के मुख्य भूमिका में दिखनेवाले अभिनेता 'कीआनु रीव्ज' ने भी इन सारी फिल्मों के लिए काफी मेहनत की है | बंदूक से असलियत गोली चला कर वो प्रैक्टिस किया करते थे | और उनकी मेहनत हमें इन सारे फिल्मों के भागों में देखने मिलती है | इसके चौथे भाग में उन्होने ९०% एक्शन खुद ने किया है | जिसमे उन्होंने किसी भी स्टंट डबल की मदत नहीं ली है |
जॉन विक के पहले भाग के बाद हमें उसके जैसी कई फिल्में हमें देखने को मिली | पर जों विक की जगह कोई नही ले पाया | हमारे भारत में अगर कोई निर्माता अगर ऐसी फिल्म बनता है, तोह वो फ्लॉप ही होती है | इसका इकलौता उदहारण 'जॉन अब्राहम' की 'रॉकी हैण्डसम' फिल्म ले लो | फिल्म जॉन विक जैसी तो नहीं फिर भी वोह एक अच्छी फिल्म बनाई थी, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही | फिल्म में हमें 'कीआनु रीव्ज' के अलावा मशहूर मार्शल आर्टिस्ट 'डोनी येन', 'स्कॉट ऐडकिंस', 'बिल स्कार्स्गार्ड', 'ईआन मेक'शेन', 'रीना सवायामा', लौरेंस फिशबर्न', 'लैंस रेड्डिक', 'ब्रिजेट मॉयनाहन' और 'नटालिया टेना' जैसी बड़ी स्टार कास्ट हमें फिल्म में देखने को मिलेगी | फिल्म हिंदी भाषा में भी ई है | इसलिए फिल्म के बॉक्स ऑफिस नंबर्स भी अच्छे ही आ रहे है | अब लोग 'जॉन विक : चैप्टर ५' की राह देख रहे है | जिसका अभी से ही बोहत क्रेज है |

