'हेरा फेरी' एक ऐसी फिल्म फ्रैंचाइज़ी है की ये अब लोगों के लिए बस एक फिल्म नहीं, बल्कि उनकी भावना बन चूका है | क्यूंकि हेरा फेरी सन २००० में आई एक ऐसी कॉमेडी फिल्म थी जिसने लोगों को पेट पकड़ के हसाया था | और कॉमेडी जोनर में कॉमेडी के नए विचरों की पहचान कराई थी | जिसके पहले भाग को निर्देशक 'प्रियदर्शन' ने निर्देशित किया था | फिर २००६ में इसका दूसरा भाग फिर हेरा फेरी के नाम से आया | उस फिल्म ने भी लोगों को बहुत हसाया | जिसके दुसरे भाग को 'नीरज वोरा' ने निर्देशित किया था | अब इस फिल्म का तीसरा भाग आने जा रहा है | जिसका निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे है | जिन्होंने इससे पहले लगभग फ्लॉप फिल्में ही निर्देशित की है |
'नीरज वोरा' जिन्होंने बहुत सारी सुपर हिट फिल्मों के डायलॉग्स लिखे है | उन्होंने ज्यादा तर फिल्में प्रियदर्शन के साथ ही की है | २००६ में पहली बार उन्होंने फिल्म का निर्देशन किया | जो हेरा फेरी फिल्म का दूसरा भाग थी | अब नीरज वोरा हमारे बिच नहीं रहे | इसलिए हेरा फेरी फिल्म के तीसरे पार्ट के निर्देशन की जिम्मेदारी फरहाद सामजी को फिल्म के निर्माताओ ने दी है | फरहाद सामजी भी पहले फिल्मों के डायलॉग राइटर ही थे | जिन्होंने हाउसफुल जैसी फिल्म के भी डायलॉग्स लिखे है | पर कब वो बेस्ट से क्रिंज डायलॉग राइटर बने, वो खुद उन्हें भी पता नहीं चला | जब से हेरा फेरी फिल्मों के फँस ने ये खबर सुनी है, तब से उनका मूड ही पूरा ऑफ हो गया है | और उन्होंने फिल्म के तीसरे भाग से उम्मीदें छोड़ दी है |
हेरा फेरी फिल्म की पूरी फ्रैंचाइज़ी में लोगों को राजू, श्याम और बाबुराव की जोड़ी को लोग आज भी पसंद करते है | बिच में अक्षय कुमार ने जब कहा की वो तीसरे भाग का हिस्सा नहीं होंगे और उनकी जगह कार्तिक आर्यन होंगे | तो लोगों का मूड ऑफ हो गया था | पर अब अक्षय कुमार आ गए है, तो मूड बन गया था | पर अब फरहाद सामजी के निर्देशन की खबर की वजह से मूड फिर से ऑफ हो गया | पूरी फिल्म फ्रैंचाइज़ी में लोग बाबुराव के किरदार को कभी नहीं भूल सकते | उनका काम सबसे कॉमेडी था | जिसके लिए उन्हें बेस्ट कॉमिक एक्टर का भी पुरस्कार मिला था |

