'सलमान खान' फिल्म 'पठान' के बाद से ही काफी सुर्ख़ियों में है | 'सलमान खान' के फँस भारत में कितने है ये तो हम सभी जानते है | २ दिन पहले 'राजश्री प्रोडक्शन्स' के मशहूर निर्देशक 'सूरज बडजात्या' के साथ 'सलमान खान' की आनेवाली फिल्म की बात हुई, तो फँस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए | दरअसल सलमान खान फिर एक बार 'राजश्री प्रोडक्शन्स' के अंडर बन रही फिल्म में 'प्रेम' का किरदार निभाने जा रहे है | जिस फिल्म को 'सूरज बडजात्या' ही निर्देशित करेंगे |
फिल्म का नाम 'प्रेम की शादी' होनेवाला है | और ये फिल्म एक फॅमिली ड्रामा, रोमांस जोनर के ऊपर होने वाली है | इससे पहले भी सलमान खान फिल्मों में प्रेम का किरदार कई बार निभा चुके है | जैसे 'हम आपके है कौन', 'हम साथ साथ है', 'मैंने प्यार किया' और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी फ़िल्में | 'रेडी' फिल्म भी थी जिसमे सलमान खान ने 'प्रेम' का किरदार निभाया था | पर वो फिल्म सूरज बडजात्या की नही थी | अब इन दोनों की जोड़ी हमें ८ साल बाद फिरसे से देखने को मिलने वाली है | इन दोनों की आखरी फिल्म प्रेम रतन धन पायो थी | जो २०१५ में आयी थी |
ये फिल्म ईद २०२४ में हमें सिनेमा घरों में देखने को मिलेगी | उससे पहले हमें सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान और टाइगर ३ जैसी फिल्में देखने को मिलेगी | जो इसी साल ईद और दिवाली में देखने को मिलेंगी |
'सूरज बडजात्या' की 'सलमान खान' के साथ हर फिल्म सुपरहिट ही हुई है | और जब इन दोनों की साथ में कोई फिल्म आती थी, वो फिल्में 'फॅमिली फ्रेंडली' ही होती थी | जिन फिल्मों की आज के समय में बहुत कमी है | वोही कमी को पूरा करने के लिए 'सूरज बडजात्या' और 'सलमान खान' फिल्म 'प्रेम की शादी' में वापस से साथ काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार है |

