ह्रितिक रोशनने फिल्म तू झूठी में मक्कार का रिव्यु किया और फिल्म के निर्माताओं को बधाई दी | वो फिल्म के निर्माताओ की प्रशंसा करते दिखे |
इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी पहली बार लोगों को बड़े परदे पर देखने मिली है | लव रंजन की इस फिल्म में गानों से लेकर डांस कोरियोग्राफी लोगों को बहुत पसंद ई है | इसी बिच ह्रितिक रोशनने फिल्म देखकर फिल्म निर्माताओ की प्रशंसा की | ह्रितिक रोशनने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा '' रोमांटिक कॉमेडी जैसे जॉनर को आज के समय में लोगों को दिखाना बहुत मुश्किल था | पर फिल्म के टीम ने अच्छा काम किया है | मुझे ये फिल्म बहुत पसंद आयी है |'' और साथ ही उन्होंने रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के काम की भी तारीफ की |
ह्रितिक रोशन ३० सितम्बर २०२२ को रिलीज़ हुई फिल्म ' विक्रम वेधा ' में दिखाई दिए थे | जिसमे सभी को फिल्म में उनका काम पसंद आया था | फ़िलहाल ह्रितिक रोशन अपनी आगे आनेवाली फिल्म ' Fighter ' की हैदराबाद में शूटिंग कर रहे है | ये फिल्म भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म होने वाली है | इस फिल्म को २५ जनवरी २०२४ को रिलीज किया जायेगा |

